बिहार में न्यूक्लियर पावर प्लांट बनेगा, केंद्रीय ऊर्जा मंत्री खट्टर ने बताई पूरी योजना

केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बिहार में न्यूक्लियर पावर प्लांट लगाने के लिए सहमति दी है। मंगलवार दोपहर पटना में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार इस परियोजना में बिहार सरकार को पूरी तरह से मदद करने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि पूरे देश में छह स्मॉल माड्यूलर रिएक्टर लगाने की योजना है। जिसमें से एक प्लांट बिहार में लगाया जाएगा।
केद्रीय मंत्री खट्टर ने कहा कि आने वाले समय में देश को और अधिक पावर की जरूरत होगी। इस आवश्यकता को पूरा करने के लिए हम सभी राज्यों में न्यूक्लियर पावर प्लांट की स्थापना करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार न्यूक्लियर पावर प्लांट लगाएगी और केंद्र सरकार इस दिशा में सहयोग प्रदान करेगी।

ऊर्जा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कदम
वहीं विभाग का कहना है कि यह निर्णय ऊर्जा क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो न केवल बिहार बल्कि पूरे देश के विकास में योगदान देगा। इससे न केवल बिजली उत्पादन में वृद्धि होगी, बल्कि रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे। केंद्र सरकार की इस पहल से बिहार में ऊर्जा के क्षेत्र में नई संभावनाओं का द्वार खुल सकता है।





