Bihar

बिहार में सभी पेट्रोल पंपों की होगी जांच, कमी मिली तो सस्पेंड होगा लाइसेंस, DM को जांच टीम गठन करने का निर्देश 

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

बिहार के सभी पेट्रोल पंपों की जांच की जाएगी। पेट्रोल पंपों पर महिला और पुरुष के लिए अलग-अलग शौचालय, यूरिनल, पेयजल की व्यवस्था आदि आधारभूत संरचना की पड़ताल की जाएगी। परिवहन विभाग ने इस बाबत जांच के लिए सभी जिलाधिकारी को निर्देश दिया है। अगर 15 दिनों के अंदर पेट्रोल पंपों की स्थिति में सुधार नहीं होता है, तो लाइसेंस निलंबन की कार्रवाई तक की जाएगी। इसके अलावा, उनके आवंटन रद करने की प्रक्रिया भी शुरू की जा सकती है। इस सप्ताह से सुविधाओं की जांच के लिए विशेष जांच अभियान शुरू होगा।

परिवहन सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि पेट्रोल पंपों पर शौचालय और यूरिनल महिला और पुरुष के लिए अलग-अलग होना अनिवार्य है, लेकिन कई जगह से शिकायतें मिल रही हैं कि पेट्रोल पंपो पर या तो यह सुविधा उपलब्ध नहीं है या ताला बंद रहता है या बहुत ही गंदी स्थिति है।

राज्य के सभी जिलों में जिला पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे विशेष जांच टीमों का गठन करें। इन टीमों को यह सुनिश्चित करने का काम सौंपा गया है कि पेट्रोल पंपों पर पुरुष और महिलाओं के लिए अलग-अलग शौचालय और यूरिनल उपलब्ध हों, इसकी जांच की जाए। इसके साथ ही, अन्य बुनियादी सुविधाएं जैसे पेयजल और स्वच्छता का भी निरीक्षण किया जाएगा।

पेट्रोलियम कंपनियों को भेजा जा रहा है नोटिस :

पेट्रोल पंपों की आधारभूत सुविधाओं को लेकर इंडियन आयल, हिंदुस्तान पेट्रोलियम, भारत पेट्रोलियम और अन्य पेट्रोलियम कंपनियों को भी नोटिस जारी किया जा रहा है।

परिवहन विभाग के स्तर से पेट्रोलियम कंपनियों को निर्देश दिया जा रहा है कि वे अपने स्तर पर पेट्रोल पंपों की जांच करें और आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करें। जांच के बाद जो भी पेट्रोल पंप दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

इन मानकों पर की जाएगी जांच :
  • शौचालय, यूरिनल की सुविधा और स्वच्छता।
  • पेयजल की सुविधा।
  • आपातकालीन सेवाओं की उपलब्धता।
  • पेट्रोल पंप की स्वच्छता और रख-रखाव।
  • ग्राहकों की सुविधा के लिए अन्य सुविधाएं।

Avinash Roy

Recent Posts

बालू-गिट्टी व्यवसायी के संदिग्ध मौ’त मामले में पत्नी के आवेदन पर मुफस्सिल थाने में ह’त्या की प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धुरलख वार्ड-31 स्थित पासवान टोला में दो दिनों पूर्व…

2 घंटे ago

मुफस्सिल थाने की पुलिस ने चोरी के मामले में किशोर को किया विधि-विरुद्ध

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने पुलिस ने शनिवार को एक किशोर को चोरी के आरोप पकड़ा…

2 घंटे ago

समस्तीपुर के उजियारपुर में युवक से साइबर ठगी, ₹1.12 लाख की ठगी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रायपुर गांव निवासी हरेराम सहनी के…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में जीविका की राशि में 1.11 करोड़ रुपये का गबन, बैंक मित्र पर लगा गंभीर आरोप

समस्तीपुर : जीविका के स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी ऋण की किस्त की राशि में…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में चल रहे अंतर महाविद्यालय महिला फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन, बेगूसराय की टीम बनी विजेता

समस्तीपुर : विमेंस कॉलेज समस्तीपुर की मेजबानी में ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा के तत्वावधान…

7 घंटे ago