बिहार के सभी पेट्रोल पंपों की जांच की जाएगी। पेट्रोल पंपों पर महिला और पुरुष के लिए अलग-अलग शौचालय, यूरिनल, पेयजल की व्यवस्था आदि आधारभूत संरचना की पड़ताल की जाएगी। परिवहन विभाग ने इस बाबत जांच के लिए सभी जिलाधिकारी को निर्देश दिया है। अगर 15 दिनों के अंदर पेट्रोल पंपों की स्थिति में सुधार नहीं होता है, तो लाइसेंस निलंबन की कार्रवाई तक की जाएगी। इसके अलावा, उनके आवंटन रद करने की प्रक्रिया भी शुरू की जा सकती है। इस सप्ताह से सुविधाओं की जांच के लिए विशेष जांच अभियान शुरू होगा।
परिवहन सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि पेट्रोल पंपों पर शौचालय और यूरिनल महिला और पुरुष के लिए अलग-अलग होना अनिवार्य है, लेकिन कई जगह से शिकायतें मिल रही हैं कि पेट्रोल पंपो पर या तो यह सुविधा उपलब्ध नहीं है या ताला बंद रहता है या बहुत ही गंदी स्थिति है।
राज्य के सभी जिलों में जिला पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे विशेष जांच टीमों का गठन करें। इन टीमों को यह सुनिश्चित करने का काम सौंपा गया है कि पेट्रोल पंपों पर पुरुष और महिलाओं के लिए अलग-अलग शौचालय और यूरिनल उपलब्ध हों, इसकी जांच की जाए। इसके साथ ही, अन्य बुनियादी सुविधाएं जैसे पेयजल और स्वच्छता का भी निरीक्षण किया जाएगा।
पेट्रोल पंपों की आधारभूत सुविधाओं को लेकर इंडियन आयल, हिंदुस्तान पेट्रोलियम, भारत पेट्रोलियम और अन्य पेट्रोलियम कंपनियों को भी नोटिस जारी किया जा रहा है।
परिवहन विभाग के स्तर से पेट्रोलियम कंपनियों को निर्देश दिया जा रहा है कि वे अपने स्तर पर पेट्रोल पंपों की जांच करें और आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करें। जांच के बाद जो भी पेट्रोल पंप दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
समस्तीपुर : जीत के लिए आखिरी गेंद पर दो रनों की दरकार थी और मैदान…
समस्तीपुर : पटना-पूर्णिया ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के सरायरंजन खंड के एलाइनमेंट विवाद में सुप्रीम कोर्ट ने…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में चोरों का आतंक लगातार बढ़ता जा…
समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के हरपुर एलौथ वार्ड 44 में चोरों ने एक बंद…
समस्तीपुर : साइबर अपराध के जरिए लोगों से ठगी कर अवैध रूप से रुपये का…
समस्तीपुर : ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर फोटो से फोटो बनाकर फर्जी तरीके से हाजिरी दर्ज करना…