Bihar

बिहार: खिलाड़ियों को रैकेट से मारने, गाली गलौज करने वाले मधेपुरा ADM सस्पेंड, वायरल वीडियो की जांच में दोषी

मधेपुरा के तत्कालीन अपर समाहर्ता विभागीय जांच शिशिर कुमार मिश्र को निलंबित कर दिया गया है। स्थानीय खिलाड़ियों के साथ गाली-गलौज और बैडमिंटन रैकेट फेंककर मारने की घटना की जांच में सही पाये जाने के बाद सामान्य प्रशासन विभाग ने यह आदेश दिया है। गुरुवार को मिली जानकारी के अनुसार, निलंबन अवधि में शिशिर मिश्र का मुख्यालय भागलपुर आयुक्त कार्यालय को बनाया गया है।

विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार, मधेपुरा के बीपी मंडल इंडोर स्टेडियम में बैडमिंटन खेलने के दौरान शिशिर मिश्रा की ओर से स्थानीय खिलाड़ियों के साथ गाली-गलौज और बैडमिंटन रैकेट फेंककर मारने की घटना का वीडियो वायरल हुआ था। इसकी जांच मधेपुरा के जिला पदाधिकारी ने करायी थी। जांच में वीडियो सही पाये जाने के बाद सामान्य प्रशासन विभाग ने उनके निलंबन का आदेश जारी किया गया है।

सामान्य प्रशासन विभाग ने अपने आदेश में कहा है कि श्री मिश्र का व्यवहार और आचरण किसी भी सरकारी सेवक से अपेक्षित नहीं है। यह कृत्य उनके पदीय गरिमा के विपरीत है।

मधेपुरा के जिलाधिकारी ने जांच में पाया कि शिशिर मिश्र द्वारा खिलाड़ी का पीछा करते हुए बैडमिंटन फेंक कर मारा गया है। साथ ही, जब वे खिलाड़ी का बाहरी परिसर तक पीछा करने के बाद इंडोर स्टेडियम में वापस आए तो उपस्थित खिलाड़ी राजकुमार से उलझ गये और उनका महंगा बैडमिंटन रैकेट भी तोड़ दिया।

जांच रिपोर्ट के अनुसार पिटाई के कारण खिलाड़ी राजकुमार के माथे और गले पर चोट आयी, उनका इलाज सदर अस्पताल किया गया। जिलाधिकारी की अनुशंसा के बाद निलंबन की कार्रवाई की गयी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : फर्जी APK फाइल डाउनलोड कराकर महिला स्वास्थ्यकर्मी के खाते से उड़ाए 2.07 लाख रुपये

समस्तीपुर : साइबर ठगों ने एक बार फिर अपनी चालाकी से एक महिला स्वास्थ्यकर्मी को…

2 घंटे ago

दुर्गापूजा और रावण दहन को लेकर समस्तीपुर जिला प्रशासन अलर्ट, DM और SP ने की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा

समस्तीपुर : दुर्गापूजा, विजयादशमी, मूर्ति विसर्जन और रावण दहन को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में दु’ष्कर्म के दोषी को 10 साल सश्रम कारावास की सजा, कोर्ट ने 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया

समस्तीपुर : अनन्य विशेष न्यायाधीश (रेप एवं पॉक्सो एक्ट) मनीषा प्रकाश की अदालत ने सोमवार…

14 घंटे ago

रावण दहन को लेकर SDO ने की बैठक, सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने का दिया निर्देश

समस्तीपुर : दशहरा पर्व पर आयोजित होने वाले रावण दहन कार्यक्रम को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और…

14 घंटे ago