Bihar

गर्मी की छुट्टियों में दिल्ली से बिहार का सफर होगा आसान, रेलवे चलाएगा क्लोन ट्रेनें

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

बिहार के पटना एवं गया से दिल्ली के लिए क्लोन एक्सप्रेस ट्रेनें चलाई जाएंगी। पटना से चलने वाली ट्रेन संपूर्ण क्रांति और गया से चलने वाली महाबोधी एक्सप्रेस की क्लोन ट्रेन होगी। ये दोनों ट्रेन 15 से 21 अप्रैल और फिर 27 अप्रैल से 1 जुलाई तक प्रतिदिन चलेगी। रेलवे ने ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए पटना और गया से आनंद विहार (दिल्ली) के लिए सुपरफास्ट क्लोन एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन के परिचालन करने का निर्णय लिया है।

पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि 02351 पटना-आनंद विहार सुपरफास्ट क्लोन एक्सप्रेस स्पेशल 15 से 20 अप्रैल और 27 अप्रैल से 30 जून तक प्रत्येक दिन शाम 4 बजे पटना जंक्शन से प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 6 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। वापसी में 02352 आनंद विहार-पटना सुपरफास्ट क्लोन एक्सप्रेस स्पेशल 16 से 21 अप्रैल और 28 अप्रैल से 1 जुलाई तक प्रतिदिन आनंद विहार से सुबह 8 बजे प्रस्थान कर उसी दिन रात 9:55 बजे पटना पहुंचेगी।

वहीं 03635 गया-आनंद विहार सुपरफास्ट क्लोन एक्सप्रेस स्पेशल 15 से 20 अप्रैल और 27 अप्रैल से 30 जून तक प्रत्येक दिन गया से दोपहर 2:15 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 5 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। वापसी में 03636 आनंद विहार-गया सुपरफास्ट क्लोन एक्सप्रेस 16 से 21 अप्रैल और 28 अप्रैल से 1 जुलाई तक प्रतिदिन आनंद विहार से सुबह 7 बजे प्रस्थान कर उसी दिन रात 8:45 बजे गया पहुंचेगी।

बता दें कि यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे अक्सर अतिरिक्त ट्रेनें चलाता है। हाल ही में होली पर्व पर दिल्ली समेत देश के अन्य शहरों में काम करने वाले बड़ी संख्या में लोग बिहार अपने घर आए और वापस गए। इस दौरान रेलवे ने कई रूटों पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें चलाई थीं। इसके बावजूद ट्रेनों में भारी भीड़ देखी गई।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में चर्चित सिने कारोबारी अंट्टू ईस्सर पर घर के बाहर फायरिंग, साथ में मौजूद युवक को लगी गोली

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में मंगलवार की रात सिने कारोबारी अंटू ईस्सर…

2 घंटे ago

घंटों जाम से कराहता रहा समस्तीपुर का ताजपुर रोड, परीक्षा खत्म होने के बाद शहर के अन्य सड़कों पर भी रेंगती रही वाहनें

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति और सीबीएसई बोर्ड की मैट्रिक परीक्षाओं के पहले दिन…

2 घंटे ago

शव को आदर्शनगर चौक पर रखकर लोगों ने समस्तीपुर-मुसरीघरारी मुख्य पथ को जामकर किया आगजनी, वाहनों की लगी लंबी कतार, पहुंची पुलिस

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आदर्शनगर में बीते 13 फरवरी की शाम सिर पर…

3 घंटे ago

समस्तीपुर-रोसड़ा मुख्य पथ पर विशनपुर में अज्ञात वाहन के चकमा देने से बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा साथी जख्मी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के समस्तीपुर-रोसड़ा मुख्य पथ पर बिशनपुर मल्लाह टोली के पास…

3 घंटे ago

जेईई मेंस में समस्तीपुर के प्रतिष्ठित संस्थान ‘एजुकेटर्स’ के हिमांशु को 99.37 परसेंटाइल

समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली संस्थान एजुकेटर्स…

9 घंटे ago

कल 18 फरवरी को समस्तीपुर जिला नियोजनालय में विशेष जॉब कैम्प का हो रहा आयोजन, चार कंपनी आएंगी

समस्तीपुर : जिला नियोजनालय समस्तीपुर द्वारा 18 फरवरी 2026 को एक दिवसीय विशेष जॉब कैम्प…

9 घंटे ago