Bihar

महेश्वर हजारी बोले- ‘मेरी निष्ठा JDU के साथ’, बेटे सन्नी को अभी टिकट कहां मिला है, वैसे भी वो बालिग है, फैसला लेने के लिए स्वतंत्र है’ 

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

बेटे सन्नी हजारी के कांग्रेस में शामिल होने के बाद समस्तीपुर से लोकसभा चुनाव लड़ने की चर्चाओं के बाद जेडीयू नेता और बिहार के सूचना जनसंपर्क मंत्री महेश्वर हजारी सवालों के घेरे में हैं, वहीं महेश्वर हजारी का कहना है कि बेटा अपना फैसला लेने के लिए स्वतंत्र है और उससे मेरी निष्ठा पर कोई फर्क नहीं पड़ता है. उन्होंने कहा कि वो पूरी निष्ठा के साथ पार्टी और गठबंधन के लिए काम कर रहे हैं.

‘अभी तो टिकट फाइनल नहीं हुआ है’:

बेटे सन्नी हजारी के कांग्रेस के टिकट पर समस्तीपुर से चुनाव लड़ने की चर्चाओं पर मंत्री महेश्वर हजारी ने कहा कि “अभी तो टिकट फाइनल भी नहीं हुआ है. हम जहां है, वहां निष्ठावान है. एडल्ट हो गया, वयस्क हो गया, सबको सब जगह जाने का अधिकार हैं. हम जहां है वहां देख रहे हैं कि निष्ठा पूर्वक काम कर रहे हैं.”

कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ सकते हैं सन्नी हजारीः

जेडीयू के वरिष्ठ नेता महेश्वर हजारी के पुत्र सन्नी हजारी समस्तीपुर से लोकसभा चुनाव लड़ना चाहते थे, इसको लेकर महेश्वर हजारी ने एलजेपीआर के अध्यक्ष चिराग पासवान से मुलाकात भी की थी. लेकिन सन्नी हजारी को टिकट नहीं मिला. टिकट नहीं मिलने से नाराज सन्नी हजारी ने पिछले दिनों कांग्रेस ज्वाइन कर ली थी जिसके बाद माना जा रहा है कि सन्नी समस्तीपुर से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ सकते हैं.

दो मंत्री संतानों के बीच हो सकती है भिड़ंतः

समस्तीपुर लोकसभा सीट से NDA ने जेडीयू नेता और नीतीश कैबिनेट के मंत्री अशोक चौधरी की बेटी शांभवी चौधरी को मैदान में उतारा है, वहीं अब सन्नी हजारी के भी समस्तीपुर के रण में उतरने की संभावना जताई जा रही है. समस्तीपुर लोकसभा सीट कांग्रेस के खाते में आई है और कांग्रेस ने यहां से अभी तक कैंडिडेट तय नहीं किया. माना जा रहा है कि कांग्रेस सन्नी हजारी को टिकट देकर मुकाबले को रोचक बना सकती है.

हो सकती है कड़ी टक्करः

सन्नी हजारी के पिता और जेडीयू नेता महेश्वर हजारी खुद एक बार समस्तीपुर से सांसद रहे हैं और अब जिले के कल्याणपुर विधानलभा क्षेत्र से विधायक हैं. उनका अपने इलाके में काफी प्रभाव है. हालांकि महेश्वर हजारी कह चुके हैं कि उनकी निष्ठा जेडीयू से जुड़ी है. इधर अशोक चौधरी की बेटी शांभवी चौधरी के पास NDA का टिकट है. ऐसे में अगर सन्नी को कांग्रेस का टिकट मिलता है तो रोचक मुकाबले की उम्मीद है.

प्रखंड प्रमुख हैं सन्नी हजारीः

फिलहाल महेश्वर हजारी के बेटे के के रूप में पहचान रखनेवाले सन्नी हजारी समस्तीपुर जिले की सियासत में काफी सक्रिय हैं और समस्तीपुर जिले के खानपुर के प्रखंड प्रमुख भी हैं. इसके अलावा उनके पास पिता और दादा की सियासी विरासत भी है. सन्नी हजारी का दावा है कि वो सांसद बनकर पूरे समसस्तीपुर को आगे बढ़ाना चाहते हैं.

सबसे युवा उम्मीदवार हैं शांभवी चौधरीः

वहीं NDA के बैनर तले एलजेपीआर के टिकट पर चुनाव लड़ रही शांभवी चौधरी सबसे युवा उम्मीदवार हैं. उनके लिए उनके पिता और बिहार सरकार में मंत्री अशोक चौधरी जमकर मेहनत कर रहे हैं. शांभवी चौधरी का कहना है कि “बहुत दिनों से उनकी तमन्ना थी कि वो चुनाव लड़ें.”

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : शहर के नक्कू स्थान में बंद घर से छह लाख के जेवर की चोरी, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड संख्या-39 में बंद घर से करीब 6…

2 घंटे ago

लगुनियां सूर्यकंठ स्थित एक घर में चोरी का 24 घंटे में खुलासा, मोबाइल समेत एक गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लगुनियां सूर्यकंठ गांव में घर में हुई चोरी के…

2 घंटे ago

शिवाजीनगर में अज्ञात वाहन की ठोकर से महिला की मौ’त, तीन छोटे-छोटे बच्चों के सिर से उठा मां का साया

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत परसा पंचायत के सरहिला गांव के राजारामपुर टोला के वार्ड-4…

2 घंटे ago

बिहार में 4000 माफिया की संपत्ति जब्त करने की सम्राट सरकार की बड़ी तैयारी, विधायक अमित रानू का भी नाम, ADG ने बताया प्लान

बिहार में माफिया और जमीन कब्जाने वालों के खिलाफ पुलिस बड़ी कार्रवाई की तैयारी में…

7 घंटे ago

बिहार: गांधी सेतु के पास तेज धार में डूबी, 9 लोगों को बचाया गया, 2 की तलाश जारी

मंगलवार की दोपहर महात्मा गांधी सेतु के पाया नंबर-10 के पास 11 लोगों से भरी…

8 घंटे ago

बिहार के भ्रष्ट BDO आनंद कुमार विभूति के पटना- दरभंगा समेत 5 ठिकानों पर EOU की रेड, आय से अधिक संपत्ति का केस

बिहार में आर्थिक अपराध इकाई (इओयू) की रेड से हड़कंप है। ईओयू की टीम ने…

9 घंटे ago