Politics

गठबंधन में कुछ दरार है, जेपी नड्डा से मिलने के बाद RJD पर क्या बोले चिराग पासवान?

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

लोजपा रामविलास के मुखिया चिराग पासवान ने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से नई दिल्ली में मंगलवार को मुलाकात की। नड्डा से मिलने के बाद चिराग ने हाजीपुर लोकसभा सीट पर महागठबंधन द्वारा कैंडिडेट नहीं उतारे जाने पर चुटकी ली। उन्होंने आरजेडी को निशाने पर लेते हुए कहा कि या तो उनके पास कोई प्रत्याशी नहीं है, या फिर गठबंधन में कुछ दरार है। इसलिए हाजीपुर में चिराग पासवान के खिलाफ आरजेडी ने अभी तक कैंडिडेट की घोषणा नहीं की है।

दिल्ली में मीडिया से बातचीत में चिराग पासवान ने जेपी नड्डा से मुलाकात पर कहा कि चुनाव करीब है। पहले चरण का मतदान होने वाला है। देशभर में पीएम मोदी ने 400 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है, इसमें बिहार की 40 सीटों का अहम योगदान है। बीजेपी अध्यक्ष से मिलकर इन्हीं विषयों पर चर्चा हुई।

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बार-बार बिहार आने पर कहा कि वे डरे हुए हैं। इस पर चिराग पासवान ने तेजस्वी पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि यह तो अच्ची बात है कि पीएम मोदी बार-बार बिहार आ रहे हैं। वह ऐसे प्रधानमंत्री हैं जो मेहनत करने से कतई नहीं घबराते हैं। एक दिन में तीन-चार राज्यों में जा रहे हैं। हर राज्य को वह बराबर समय दे रहे हैं।

चिराग पासवान बिहार की हाजीपुर लोकसभा सीट से एनडीए प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं। उनके खिलाफ महागठबंधन द्वारा कैंडिडेट नहीं उतारे जाने पर चिराग ने इसे आरजेडी का आंतरिक मुद्दा बताया। उन्होंने कहा कि पहले चरण का मतदान होने को है और उनका प्रत्याशी नहीं आया है। लगता है उनके पास या तो कैंडिडेट नहीं है या फिर गठबंधन में कुछ गड़बड़ चल रही है।

बता दें कि चिराग पासवान की पार्टी लोजपा रामविलास एनडीए में रहकर लोकसभा का चुनाल लड़ रही है। एनडीए में उन्हें हाजीपुर समेत पांच सीटें दी गई हैं। हाजीपुर से चिराग खुद चुनाव लड़ रहे हैं, तो जमुई से उन्होंने अपने जीजा अरुण भारती को टिकट दिया है। जमुई में उनके प्रचार के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 4 अप्रैल को रैली भी की थी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर मुफस्सिल थाना परिसर में 6 हजार 383 लीटर शराब का किया गया विनष्टीकरण

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना परिसर में बुधवार को विभिन्न मामलों में जब्त अवैध शराब को…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में ग्रामीण प्रशिक्षण शिविर, 27 प्रवासी श्रमिकों के आश्रितों को 54 लाख रुपये की सहायता

समस्तीपुर : श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग की ओर से बुधवार को विधि…

6 घंटे ago

समस्तीपुर कॉलेज के पीछे बंद पड़े हॉस्टल में मिली अज्ञात की सड़ी-गली लाश, सनसनी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर स्थित समस्तीपुर कॉलेज के पुराने बंद पड़े हॉस्टल…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में B.Sc. की अंतिम परीक्षा देने जा रहे छात्र की सड़क हादसे में मौ’त, 20 दिन पहले हुई थी शादी

समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे…

6 घंटे ago

समस्तीपुर DDC की अध्यक्षता में माय भारत जिला सलाहकार समिति की बैठक, दो लाख युवाओं को जोड़ने का लक्ष्य

समस्तीपुर : समस्तीपुर में बुधवार को माय भारत (मेरा युवा भारत) की जिला सलाहकार समिति…

8 घंटे ago

आज शाम बिहार कैबिनेट की बड़ी बैठक, मिल सकती है नई नौकरियों, योजनाओं और विकास परियोजनाओं को मंजूरी

बिहार सरकार की आज होने वाली कैबिनेट बैठक पर पूरे राज्य की नजरें टिकी हैं।…

12 घंटे ago