Bihar

बिहार में भाजपा नेता के बेटे की तेजाब से जलाकर हत्या, 24 अप्रैल से था लापता; हाथ-पैर बंधे मिले

बिहार के बेगुसराय में चुनावी सरगर्मियों के बीच एक बड़ा और सनसनीखेज मामला सामने आया. यहां एक पूर्व सैनिक के बेटे की दर्दनाक तरीके से हत्या कर दी. बीजेपी के सैनिक प्रकोष्ठ के सदस्य सह सेवानिवृत्ति सैनिक कौशल कुमार के बेटे अंगद कुमार की अपहरण के बाद हत्या कर दी गई है. घटना मटिहानी थाना क्षेत्र से संबंधित है. इस खबर के सामने आने के बाद से सियासी गलियारों में भी हलचल मच गई है.

घटना बिहार के बेगुसराय के मटिहानी थाना क्षेत्र की है. मृतक की पहचान साम्हों थाना क्षेत्र के साम्हो निवासी कौशल कुमार के पुत्र अंगद कुमार के रूप में की गई है. जानकारी के मुताबिक, अंगद 25 अप्रैल की शाम से लापता था और इसको लेकर अंगद कुमार के पिता पूर्व सैनिक कौशल कुमार ने बेगूसराय के एसपी के साथ-साथ जिला प्रशासन को आवेदन देकर घटना से अवगत कराया था. अपने बेटे की गुमशुदगी की जानकारी पूर्व सैनिक ने दी थी.

परिजनों पर टूटा मुसीबतों का पहाड़

लेकिन आज सुबह अंगद का शव चकोर घाट से बरामद होने के बाद परिजनों ने अपहरण के बाद हत्या की आशंका जाहिर की है. परिजनों का सीधा आरोप है कि अपराधियों ने पहले अंगद का अपहरण किया और फिर उसकी हत्या कर उसके शव को गंगा में फेंक दिया. इस मामले को लेकर एक तरफ जहां परिजनों ने अपराधियों की गिरफ्तारी के साथ-साथ न्याय की गुहार लगाई है तो वहीं सांसद प्रतिनिधि अमरेंद्र कुमार अमर ने भी जिला प्रशासन से चुनावी सरगर्मी के बीच भी व्यवस्था दुरुस्त रखने की अपील की है. साथ ही साथ उन्होंने कहा कि जिस तरह से भाजपा के एक सक्रिय कार्यकर्ता के बेटे की हत्या की गई है वह शर्मनाक है और इसको लेकर पुलिस को तुरंत कार्रवाई करते हुए अपराधियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करनी चाहिए.

दरिंदगी की इंतहा

जानकारों की माने तो अंगद के शव की हालत काफी खराब है. उसके हत्यारों ने पहले तो उसके हाथ-पैर बांधे, फिर उसके चेहरे को तेजाब से जला दिया. जब इतने पर भी उनका मन नहीं भरा, तो उन लोगों ने उसको तेजाब पिला दिया. इस बेरहमी से मारने के बाद हत्यारों ने अंगद के शव को गंगा नदी में फेंक दिया. थाने में केस दर्ज होने के बाद पुलिस अंगद को तलाश कर ही रही थी. शुक्रवार की सुबह लोगों ने अंगद का शव गंगा नदी के किनारे चकोर घाट पर देखा. शव मिलने की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई. पुलिस को इसकी सूचना दी गई, लेकिन शव की हालत इतनी खराब थी की पुलिस परिजनों को साथ लेकर मौके पर पहुंची और शव की शिनाख्त कराई गई. बेटे का शव देखकर बीजेपी नेता और उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार के सभी 264 नगर निकायों में सशक्त स्थायी समिति चुनाव की घोषणा; नामांकन, वोटिंग, रिजल्ट एक ही दिन

बिहार के 19 नगर निगम सहित 264 शहरी निकायों में सशक्त स्थायी समिति के चुनाव…

2 घंटे ago

समस्तीपुर रेल मंडल में इस वर्ष 608 लाख से अधिक यात्रियों ने किया सफर, पिछले वर्ष की तुलना में 20.13 % अधिक, इंकम में भी बढ़ोतरी

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में वाणिज्यिक क्षेत्र…

3 घंटे ago

नई दिल्ली से दरभंगा के बीच 16 अप्रैल से चलेगी स्पेशल ट्रेन, मिलेगी सुविधा

समस्तीपुर : गर्मी के मौसम में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में सरकारी स्कूल के टीचर ने दी अपनी जान, मृतक के पिता बोले- “एक अन्य शिक्षिका उनके पुत्र पर बना रही थी पत्नी को तलाक देने का दबाव”

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत हरपुर एलौथ स्थित वास्तु विहार में…

4 घंटे ago

दरभंगा में ज्वेलरी शॉप से 2 करोड़ की लूट, बंदूक दिखा दिनदहाड़े कैश और जेवर ले गए बदमाश

बिहार के दरभंगा में शुक्रवार को दिनदहाड़े बड़ी लूट की वारदात सामने आई है. नगर…

6 घंटे ago

तीन वर्ष पुराने चोरी के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, पत्नी को TRE-1 की परीक्षा दिलाने गया हुआ था पटना

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तीन वर्ष पूर्व हुए एक चोरी के मामले…

6 घंटे ago