Bihar

बेगूसराय-रोसड़ा मार्ग पर दो बाइक में टक्कर के बाद मोटरसाइकिल में अचानक लगी आग…दोनों सवार बुरी तरह जले

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

बिहार सहित देश के कई हिस्सों में आसमान से आग बरस रही है। लगातार बढ़ रही गर्मी के कारण आए दिन कार और बाइक तक में आग लगने की खबरें आ रही हैं। बेगूसराय में दो बाइक में आग लग गई। बाइक में आग लगने की वजह से दोनों युवक जिंदा जल गए हैं। घटना बेगूसराय के फसल थाना क्षेत्र का है। बेगूसराय मुफस्सिल थाना क्षेत्र के 55 खम्हार गौतम धाम के निकट आमने सामने दो बाइक की टक्कर में दो व्यक्ति की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई है। दो व्यक्ति घायल हुए हैं जिनको पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल भेजा है।

स्टेट हाई वे 55 के बेगूसराय-रोसड़ा पथ पर घटी हैै। दो बाइक में टक्कर के बाद मोटरसाइकिल में अचानक लगी आग जिसमें दोनों सवार बुरी तरह जल गए। पुलिस दुर्घटनास्थल पर पहुंच गई है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने की तैयारी चल रही है। तकनीकि जानकारों के अनुसार सामान्य तौर पर बाइक में आग लगने की बहुत बड़ी वजह शॉर्ट सर्किट होती है।

शॉर्ट सर्किट में हल्की-हल्की स्पार्किंग होती रहती है और ज्यादा गर्मी की वजह से यही स्पार्किंग आग का रूप ले लेती है। दूसरी बड़ी वजह के बारे में उन्होंने बताया कि खासतौर पर ये समस्या पेट्रोल गाड़ियों में ज्यादा देखने को मिलती है। पेट्रोल गाड़ी यदि धूप में खड़ी है तो इनके पाइप ढीले हो जाते हैं और इन पाइप से पेट्रोल निकलना शुरू हो जाता है और वह आग की एक बड़ी वजह बनती है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में मृतक ‘छोटू’ के घर पहुंचे सांसद पप्पू यादव, सरकार से 50 लाख मुआवजा देने की मांग

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : जन अधिकार पार्टी के सुप्रीमो सह पूर्णिया सांसद राजेश रंजन…

3 घंटे ago

शिवाजीनगर के बरियाही घाट पुल के पास करेह नदी में तैरता दिखा अज्ञात युवक का शव, तेज बहाव में आंखों से ओझल; तलाश जारी

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर थाना अंतर्गत बरियाही घाट पुल के समीप करेह नदी में मंगलवार को…

3 घंटे ago

सिंघिया में एक ही रात चार दुकानों में चोरी, गेट तोड़कर लाखों की संपत्ति समेट ले गए बदमाश

समस्तीपुर/सिंघिया : समस्तीपुर जिले में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं के बीच सोमवार की…

3 घंटे ago

समस्तीपुर के युवक की संदिग्ध मौ’त, पहले पति पर हत्या का आरोप; दोस्त की पत्नी के साथ लिव-इन में रह रहा था मृतक

समस्तीपुर : प्रेम-प्रसंग से जुड़े मामले में मंगलवार को एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में…

3 घंटे ago

समस्तीपुर पहुंचे NSUI के पूर्व अध्यक्ष चुन्नू सिंह, ‘छात्रों की गूंज’ अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं में भरा जोश

समस्तीपुर : भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) और युवा कांग्रेस के संयुक्त अभियान 'छात्रों की…

6 घंटे ago