समस्तीपुर :- समस्तीपुर में चिलचिलाती धूप लोगों को झुलसा रही है। वहीं किसान भी बढ़ रही गर्मी से परेशान हैं। मौसम विभाग ने किसानों के लिए समसामयिक सुझाव जारी किया है। जिसके अनुसार उच्च तापमान एवं लू के प्रभाव से खड़ी फसलों में पानी की मांग अत्याधिक हो सकती है। खेत में नमी की कमी से फसलों के विकास एवं उपज पर विपरीत प्रभाव पड़ सकता है। इस स्थिति में खेत की निगरानी कर आवश्यकतानुसार शाम के समय सिंचाई लाभकारी होगा। गेंहू की कटनी एवं दौनी के कार्य को प्राथमिकता देने के साथ गेहूँ को पूरी तरह सुखाकर भंडारित करने की जरूरत है।
दुधारू पशुओं को दिन में धूप में चराने नहीं भेजकर छायादार स्थान पर रखने की जरूरत है। चारा दाना सुबह जल्दी एवं शाम में देर से खिलाए। सूखा चारा की मात्रा कम कर दें एवं तिलहन खल्ली और हरे चारा की मात्रा बढ़ा देने की जरूरत है। लू लगने की स्थिति में पशु चिकित्सक की सलाह से मेलोक्सीकैम सुई लगवा लें एवं इंटालाईट ओरल 30 ग्राम पाउडर को 2 लीटर पानी में घोलकर सुबह शाम पिलाना हितकर होगा। प्रभावित पशु को बार-बार ठंढ़े पानी से धोये। पशु में लू लगने के लक्षण है तेज बुखार, तेज हाफना, ज्यादा लार निकलना, बेचैनी, भूख न लगना एवं ज्यादा पानी पीना होता है।
मौसम का तेवर अभी तल्ख ही रहेगा। लोगों को देह झुलसाने वाली गर्मी अभी और झेलनी होगी। दिन में करीब 20 किमी. प्रति घंटा की गति से झुलसा देने वाली पछुआ हवा भी लोगो को सता रही है। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहा। जो सामान्य से 4.1 डिग्री अधिक है। मौसम विभाग के अनुसार वर्तमान में इससे राहत मिलने की संभावना नहीं है।
डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के मौसम विभाग ने शुक्रवार को एक मई तक का मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। जिसके अनुसार अगले चार दिनों तक उत्तर बिहार के जिलों में हल्के बादल रह सकते है। हालांकि इस दौरान मौसम शुष्क रहेगा।
विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. ए सत्तार ने बताया कि पूर्वानुमान की अवधि में तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है। जिससे अधिकतम तापमान 41 से 43 डिग्री एवं न्यूनतम 25 से 27 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रह सकता है। तापमान में बढ़ोतरी के साथ ही लू (प्रचंड उष्ण एवं शुष्क हवा) की स्थिति बनी रहेगी। इस दौरान सतही हवा की गति तेज रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान औसतन 12 से 16 किमी. प्रति घंटा की गति से पछुआ हवा चलने की संभावना है।
समस्तीपुर : मां की मौत का दर्द अभी आंखों से सूखा भी नहीं था कि…
समस्तीपुर : सदर अस्पताल में सोमवार की सुबह ओपीडी के समय अचानक आभा एप का…
समस्तीपुर/सिंघिया : नगर पंचायत स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर में रविवार की देर रात…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बूढ़ी गंडक नदी से सोमवार को एक अज्ञात व्यक्ति…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के केवटा गांव में सोमवार को वांछित…
बिहार के लाखों शिक्षक इन दिनों 7वें वेतनमान का लाभ नहीं मिलने को लेकर परेशान…