बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट आज अपरान्ह 1:30 बजे होगा घोषित, 16 लाख से अधिक छात्रों का इंतजार खत्म; Direct Link
बिहार बोर्ड हाई स्कूल की बोर्ड परीक्षाओं में भाग लेने वाले स्टूडेंट्स के लिए महत्वपूर्ण खबर है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार आज यानी 31 मार्च 2024 को अपराह्न 01:30 बजे मैट्रिक वार्षिक परीक्षा, 2024 का परीक्षाफल जारी किया जायेगा। रिजल्ट बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर प्रेस कॉन्फ्रेंस में करेंगे।
रिजल्ट की घोषणा होते ही डायरेक्ट लिंक समिति की वेबसाइट bsebmatric.org एवं results.biharboardonline.com पर एक्टिव हो जायेगा जिसके बाद आप रोल नंबर एवं रोल कोड दर्ज करके अपना परिणाम की जांच कर सकेंगे।

केवल 4 स्टेप्स में चेक कर सकेंगे नतीजे
▪️बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
▪️वेबसाइट के होम पेज पर मैट्रिक रिजल्ट 2024 पर क्लिक करना होगा।
▪️अब आपको रोल नंबर एवं रोल कोड भरकर सबमिट करना होगा।
▪️इसके बाद आपका परिणाम स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

रिजल्ट की घोषणा होते ही आपकी सहूलियत के लिए रिजल्ट का डायरेक्ट लिंक इस पेज पर भी उपलब्ध करवा दिया जायेगा। आप उस पर क्लिक करके डायरेक्ट रिजल्ट पेज पर पहुंचकर मांगी गयी डिटेल्स भरकर परिणाम चेक कर सकते हैं।

बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर की ओर से नतीजे प्रेस कॉन्फ्रेंस में जारी किये जाने के साथ ही टॉपर्स के नामों की घोषणा भी करेंगे। प्रेस कॉन्फ्रेंस में राज्य में टॉप करने वाले 10 स्टूडेंट्स की लिस्ट जारी की जा सकती है।

इस वर्ष भी रिजल्ट 31 मार्च को हो रहा जारी
बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड की ओर से इस वर्ष भी हाई स्कूल का रिजल्ट 31 मार्च को घोषित किया जा रहा है। पिछले दो वर्षों में भी बिहार बोर्ड ने रिजल्ट 31 मार्च ही जारी किया था।



