समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

बिहार में पंचायत का तालिबानी फरमान, हाथ बांधकर महिला का सिर मुंडवाया

खबर बिहार के वैशाली से है जहां एक पंचायत के फरमान पर एक महिला के साथ उसकी सास और पति ने मिलकर हैवानों वाला व्यवहार किया। दोनों ने मिलकर महिला का हाथ बांध दिया और उसका सिर मुंड़ दिया। घटना के बाद मामले को रफा दफा करने के लिए स्थानीय वार्ड पार्षद ने पंचायत बैठाई। लेकिन ग्रामीणों से जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। वार्ड पार्षद फरार है। घटना महनार थाना इलाके की है।

जानकारी के मुताबिक 25 वर्षीय पीड़ित महिला चार बच्चों की मां है और वह रामदयाल राम नामक युवक की पत्नी है। दोनों की शादी काफी पहले हुई थी। पति-पत्नी के बीच विवाद होता रहता था। महनार थाना क्षेत्र के देशराजपुर में उनका परिवार रहता है। परिवार के स्तर पर मामला नहीं सुलझा तो स्थानीय लोगों की पंचायत बुलाई गई। पंचायत ने पत्नी को सजा देते हुए पति को आदेश दिया कि इसका सिह मुंडन कर दो। उसके बाद घर में बंद करके पति और सास ने मिलकर महिला का हाथ बांध दिया और कैंची से बाल को बुरी तरह काट दिया। उसके साथ मारपीट भी की गयी।

IMG 20231027 WA0021

महिला के चिल्लाने पर फिर मौके पर भीड़ जुट गई। स्थानीय वार्ड पार्षद के पति दीपक कुमार वहीं पहुंच गए और मामले को पंचायत करके रफा दफा कर लेने की सलाह दी। लोगों को जुटाकर पंचायत शुरू हो गई। लेकिन घटना की जानकारी किसी ने पुलिस को दे दी।

IMG 20240212 WA0019IMG 20230604 105636 460

सूचना मिलने पर मेहनत थाने की पुलिस घटना सर पर पहुंच गई पंचायत में शामिल लोग भागने लगे। पार्षद पति दीपक फरार होने में कामयाब रहा लेकिन पुलिस पति रामदयाल राम को पकड़कर थाने पर ले आई। इस मामले में महनार थाना अध्यक्ष ओमप्रकाश ने बताया कि महिला को प्रताड़ित करने का मामला है।पति को पुलिस ने हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। महिला की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी। थाना अध्यक्ष ने घटना को शर्मनाक बताते हुए कहा कि ऐसा करने वाले को कानून कठोर सजा देगा।

IMG 20230701 WA0080

घटना को लेकर इलाके में चर्चा का बाजार गर्म है। बाल काटे जाने से महिला काफी डरी हुई है। पंचायत करने वाले सभी लोग घर छोड़कर फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

IMG 20230728 WA0094 01Dr Chandramani Roy Flex page 0001 1 1 scaledIMG 20231110 WA0063 01IMG 20240111 WA0056 01IMG 20230818 WA0018 02