समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

आसनसोल में दो बिहारी होंगे आमने-सामने? शॉटगन के खिलाफ भोजपुरी हीरो पवन सिंह को उतारने की तैयारी में BJP

लोकसभा चुनावों की तैयारियों में सभी पार्टियां जुटी हुई हैं। केंद्र की सत्ताधारी भाजपा ने बीती रात करीब सुबह चार बजे तक उम्मीदवारों के नामों पर मंथन किया। माना जा रहा है कि पार्टी ने इस दौरान करीब 100 लोगों के नाम फाइनल कर दिए हैं। माना ये भी जा रहा है कि भाजपा के उम्मीदवारों की पहली लिस्ट एक-दो दिनों में जारी हो सकती है। सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक, भाजपा पश्चिम बंगाल की आसनसोल संसदीय सीट पर भोजपुरी गायक और अभिनेता पवन सिंह को उतार सकती है।

अगर ऐसा हुआ तो इस सीट पर दो बिहारियों के बीच जंग होगी। वहां फिलहाल तृणमूल कांग्रेस से सिने अभिनेता रहे शत्रुघ्न सिन्हा सांसद हैं। 2019 के चुनावों में यहां से बाबुल सुप्रियो की भाजपा कैंडिडेट के रूप में जीत हुई थी। बाद में उन्होंने बीजेपी छोड़ दी थी और 2021 के बंगाल विधानसभा चुनावों में तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ा था और जीतकर ममता सरकार में मंत्री बने।

IMG 20231027 WA0021

2022 में आसनसोल लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में तृणमूल कांग्रेस ने शत्रुघ्न सिन्हा को उम्मीदवार बनाया, जहां से जीतकर वह फिर से संसद पहुंचने में कामयाब रहे। उन्होंने तब बीजेपी के अग्निमित्र पॉल को करीब तीन लाख वोटों के मार्जिन से हराया था। अब उनके खिलाफ भाजपा भोजपुरी स्टार को उतारने की तैयारी में है। पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर पवन सिंह को बधाई भी दी जा रही है।

IMG 20240212 WA0019IMG 20230604 105636 460

पवन सिंह का जन्म भोजपुर (आरा) जिले के जोकहरी में हुआ है। उन्होंने देवरा बड़ा सतावेला, भोजपुरिया राजा जैसी प्रमुख भोजपुरी फिल्मों में अभिनय किया है। वह भोजपुरी के कई म्यूजिक एल्बम में भी काम कर चुके हैं। जनता के बीच उनकी खासी लोकप्रियता है। आसनसोल में अच्छी संख्या में बिहारी मतदाता भी हैं।

IMG 20230701 WA0080

चर्चा है कि पहली लिस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वाराणसी से, गृह मंत्री अमित शाह गांधीनगर से, राजनाथ सिंह लखनऊ से उम्मीदवार होंगे। इनके अलावा कई हाई प्रोफाइल उम्मीदवारों के नाम भी फाइनल किए जा चुके हैं।

IMG 20230728 WA0094 01Dr Chandramani Roy Flex page 0001 1 1 scaledIMG 20231110 WA0063 01IMG 20240111 WA0056 01IMG 20230818 WA0018 02