Bihar

बिहार दारोगा भर्ती परीक्षा आज, केंद्रों पर आधे घंटे पहले तक ही प्रवेश; 16 हजार कैमरों से होगी निगरानी

बिहार पुलिस में दारोगा (अवर निरीक्षक) के 1,275 पदों पर नियुक्ति के लिए पीटी परीक्षा रविवार को आयोजित होगी। इसके लिए सभी जिलों में 613 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर परीक्षा में शामिल होने के लिए छह लाख 60 हजार अभ्यर्थी परीक्षा फार्म भरे हैं। दो पालियों में परीक्षा होगी। परीक्षा में अभ्यर्थियों को परीक्षा आरंभ होने के डेढ़ घंटा पहले से केंद्रों में इंट्री मिलेगी, जबकि आधा घंटा पहले गेट बंद कर दिया जाएगा।

प्रश्न पत्र के हर पन्ने पर यूनिक नंबरिंग की गई है

पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 से 12 और दूसरी दोपहर 2.30 से 4.30 बजे तक होगी। बिहार पुलिस लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष केएस द्विवेदी ने बताया कि प्रश्न पत्र वायरल होने से रोकने के लिए प्रश्न पत्र के हर पन्ने पर यूनिक नंबरिंग की गई है। इससे पत्र वायरल होने की स्थिति में तत्काल इसके लोकेशन की जानकारी मिल सकेगी।

16 हजार कैमरों से होगी निगरानी

16 हजार कैमरों से निगरानी परीक्षा में निगरानी के लिए आयोग कार्यालय में कंट्रोल एंड कमांड सेंटर बनाया गया है। परीक्षा के लिए सभी केंद्रों पर साढ़े 16 हजार कैमरे लगाए गए हैं। परीक्षार्थियों के प्रवेश से पहले उनकी फ्रिस्किंग, अंदर कागजी अटेंडेंस के साथ बॉयोमेट्रिक अटेंडेंस, एडमिट कार्ड के साथ परीक्षार्थियों की फोटोग्राफी आदि की व्यवस्था भी की गई है।

दो महीने में आएगा परिणाम

अध्यक्ष ने बताया कि परीक्षा को भविष्य में आनलाइन कराने पर विचार किया जा रहा है। इसके लिए जल्द ही आयोग इस विषय में प्रस्ताव राज्य सरकार को भेजेगा। अध्यक्ष ने बताया कि दारोगा के 1,275 पदों के लिए परीक्षाओं की प्रक्रियाएं निबटाते हुए दो महीनों में रिजल्ट देने की कोशिश होगी। पीटी में पद के 20 गुना परिणाम दिए जाएंगे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर कॉलेज में 10 सूत्री मांगों को लेकर NSUI का एकदिवसीय धरना, अनिश्चितकालीन तालाबंदी की चेतावनी

समस्तीपुर : समस्तीपुर कॉलेज इकाई द्वारा सोमवार को जिला अध्यक्ष राजन कुमार वर्मा की अध्यक्षता…

9 घंटे ago

बिहार बोर्ड 12वीं साइंस में समस्तीपुर के आदित्य बने स्टेट टॉपर, डॉक्टर बनने का सपना, देखें Interview…

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय प्रखंड के मुख्तियारपुर सलखनन्नी गांव के मेधावी छात्र आदित्य…

9 घंटे ago

दुकानदार को चकमा देकर नकली आभूषण रखकर असली आभूषण चुराने वाली समस्तीपुर की दो महिलाएं गिरफ्तार

दरभंगा जिले के सिंहवाड़ा थाने की पुलिस ने ज्वेलरी दुकान से नकली देकर असली आभूषण…

10 घंटे ago

जेल से बेल पर बाहर निकले JDU विधायक अनंत सिंह, चुनाव के दौरान हुए दुलारचंद यादव हत्याकांड में हुई थी गिरफ्तारी

मोकामा के JDU विधायक अनंत सिंह हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद बेउर जेल से…

13 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल का डायलिसिस सेंटर किडनी मरीजों के लिए बना जीवनदायिनी, राशन कार्डधारकों को मिलती है मुफ्त सेवा

समस्तीपुर : जिले के किडनी मरीजों के लिए सदर अस्पताल स्थित डायलिसिस सेंटर किसी वरदान…

22 घंटे ago

समस्तीपुर मंडल : वंदे भारत से स्लीपर टकराने के मामले में PWI सस्पेंड, एजेंसी कर्मियों पर कार्रवाई तेज

वंदे भारत से स्लीपर टकाराने के मामले में पीडब्ल्यूआई (परमानेंट वे इंस्पेक्टर) को डीआरएम के…

22 घंटे ago