Bihar

दरभंगा DMCH के गेस्ट हाउस में डॉक्टर कर रहे शराब पार्टी, पप्पू यादव ने फोटो दिखा नीतीश को शराबबंदी पर लपेटा

बिहार के दरभंगा में डीएमसीएच के डॉक्टरों का शराब पार्टी करते हुए फोटो वायरल हुआ है। इससे सियासी घमासान मच गया है। जनअधिकारी पार्टी (जाप) के मुखिया पप्पू यादव ने सोशल मीडिया पर डॉक्टरों की शराब पार्टी का फोटो शेयर कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लपेटा है। उन्होंने शराबबंदी पर सवाल उठाते हुए कहा कि बिहार में गरीबों और डॉक्टरों के लिए अलग-अलग कानून हैं। इसका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है।

पूर्व सांसद पप्पू यादव ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दरभंगा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (डीएमसीएच) के डॉक्टरों की पार्टी की एक फोटो शेयर की। उन्होंने लिखा कि दरभंगा में पेडिकॉन कांफ्रेंस में शराब परोसी जा रही थी। डॉक्टर इसका लुत्फ उठा रहे थे, प्रशासन सोया हुआ था, आखिर यह कब तक चलेगा? उन्होंने सीएम नीतीश से सवाल करते हुए कहा कि बिहार में गरीबों और के शराबबंदी का अलग कानून है और डीएमसीएच के प्रिंसिपल एवं डॉक्टरों के लिए अगल कानून है क्या?

पप्पू यादव ने सीएम नीतीश कुमार से इस मामले पर तुरंत संज्ञान लेने की अपील की है। बता दें कि डीएमसीएच तीन दिवसीय पेडिकॉन कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जा रहा है। पूरे बिहार से डॉक्टर यहां पहुंचे हैं। चिकित्सकों को डीएमसीएच के गेस्ट हाउस में ठहराया गया। आरोप है कि डॉक्टरों ने गेस्ट हाउस में ही शराब पार्टी की।

टीवी रिपोर्ट्स के मुताबिक डॉक्टरों की शराब पार्टी का फोटो-वीडियो वायरल होने के बाद दरभंगा एसएसपी ने संज्ञान लिया है। उन्होंने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच के आदेश दिए हैं। हालांकि, डीएमसीएच के डॉक्टर्स शराब पार्टी की बात से साफ इनकार कर रहे हैं। इस मामले पर बिहार का सियासी पारा और चढ़ सकता है, क्योंकि बिहार में शराबबंदी कानून लागू है। विपक्ष लगातार इस मुद्दे पर नीतीश सरकार पर सवाल उठाता है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर SDO द्वारा भूमि विवाद जनसुनवाई में पांच मामलों का मौके पर निपटारा

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

9 घंटे ago

बहुचर्चित गोली मारकर ह’त्या मामले में दोषी विनय ठाकुर को उम्रकैद की सजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…

11 घंटे ago

नीतीश के जन्मस्थान बख्तियारपुर पर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, अब संतोष मांझी ने सुझाया ‘नीतीशपुरम’ नाम

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के…

11 घंटे ago

बिहार में अब 12वीं के बाद मिलेगा रोजगार, सरकारी स्कूलों में छात्रों को प्लेसमेंट की सुविधा

बिहार के सरकारी स्कूलों में भी प्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी। राज्य सरकार 12वीं कक्षा में…

15 घंटे ago

क्या नीतीश के कहने पर सम्राट चौधरी को भाजपा ने बनाया मुख्यमंत्री? सीएम ने खुद बताई अंदर की बात

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सम्राट…

15 घंटे ago

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन से शराब ला रही छात्रा अरेस्ट, पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही है लड़की

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…

18 घंटे ago