राज्य में प्राथमिक, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षक के 1.22 लाख पदों पर हुई शिक्षक भर्ती को लेकर बीपीएससी ने संविदा पर बतौर टीजीटी या लेक्चरर कार्यरत बीसी, ईबीसी अभ्यर्थियों के लिए अहम नोटिस जारी किया है। आयोग ने कहा है कि अध्यापक नियुक्ति परीक्षा (TRE-2.0) के तहत पिछड़ा वर्ग एवं अति-पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के लिए आवेदन करने वाले वैसे अभ्यर्थी जो पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के तहत संविदा के आधार पूर्व से नियोजित स्नातक शिक्षक/व्याख्याता का समतुल्य पद धारित करते हैं उन्हें विज्ञापन के अनुसार अधिमानता के आधार पर अंक प्राप्त करने के लिए विस्तृत विवरणी उपलब्ध कराना जरूरी होगा। अन्यथा इन अभ्यर्थियों को अधिमानता का लाभ देय नहीं होगा।
इसके लिए अभ्यर्थियों को 17 दिसंबर से 20 दिसंबर 2023 तक आयोग की वेबसाइट onlinebpsc.bihar.gov.in पर जाकर यूजर नेम और पासवर्ड से लॉगइन करने के बाद डैशबोर्ड पर “Enter Your Experience Details” बटन पर क्लिक करें। आयोग ने कहा है कि निर्धारित तिथि तक पोर्टल पर विवरणी उपलब्ध नहीं कराने पर अधिमानता का लाभ देय नहीं होगा।
बिहार शिक्षक भर्ती (BPSC TRE-2.0) में 1.22 लाख पदों के लिए 15 दिसंबर 2023 तक चली परीक्षा सफलता पूर्वक संपन्न हुई। बीपीएससी की इस भर्ती में करीब 7 लाख अभ्यर्थियों ने भाग लिया। परीक्षा के आखिरी दिन शुक्रवार को दो सॉल्वरों को गिरफ्तार किया गया वहीं पटना शहर में जाम के चलते कई परीक्षार्थियों की परीक्षा भी छूटी। बीपीएससी विद्यालय अध्यापक नियुक्ति के दूसरे चरण की परीक्षा के अंतिम दिन 11-12वीं में नियुक्ति को लेकर अभ्यर्थी शामिल हुए। इसमें सभी विषयों की परीक्षा हुई। इसके साथ अनु.जाति विद्यालयों में भी नियुक्ति को लेकर परीक्षा ली गई।
बीपीएससी शिक्षक भर्ती परीक्षा में लगातार दूसरे दिन शुक्रवार को दो मुन्ना भाई पकड़े गए। एक मोतीझील स्थित बीबी कॉलेजिएट तो दूसरा खबड़ा स्थित निजी स्कूल परीक्षा केंद्र पर पकड़ाया। बीबी कॉलेजिएट में धराया आरोपी बेगूसराय जिले के साहेबपुर कमाल के रघुनाथपुर बरारी हीरा टोल का रूपेश कुमार है। उसके आधार का फिंगरप्रिंट मैच नहीं कर रहा था। आयोग की ओर से इसकी जानकारी स्कूल को दी गई। इसके बाद परीक्षार्थी को स्कूल ने नगर थाने की पुलिस के हवाले कर दिया। प्रभारी प्रधानाध्यापक सह केंद्राधीक्षक मो. नेयाज अहमद करीमी ने नगर थाने में आरोपी के विरुद्ध एफआईआर कराई है।
समस्तीपुर : खेल विभाग, बिहार सरकार, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण एवं जिला प्रशासन, समस्तीपुर के…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बाइक सवार उचक्के ने एक महिला को निशाना बनाते…
समस्तीपुर/पूसा : अनुमंडलीय अस्पताल पूसा में डायलिसिस सुविधा की शुरूआत शनिवार को हो गई। इसका…
समस्तीपुर/खानपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र में विवाहिता की मांग में जबरन सिंदूर…
समस्तीपुर : नगर निगम बनने के बाद से अब तक अपनी संपत्ति कर का भुगतान…
समस्तीपुर/कल्याणपुर : कल्याणपुर थाना क्षेत्र के भागीरथपुर गांव में शनिवार की सुबह किराना दुकान पर…