Bihar

बिहार: सड़क पर घायल छात्र को देख तेज प्रताप ने रोका काफिला, IGIMS लेकर पहुंचे, युवाओं से की ये अपील

पटना में रविवार की देर रात बिहार सरकार के वन एवं पर्यावरण मंत्री तेज प्रताप यादव का एक अनोखा चेहरा देखने को मिला। यहां तेज प्रताप ने बाइक से गिरकर घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही लोगों से हेलमेट पहन कर और गाड़ी धीरे चलाने की अपील की।

बाइक चलाते हुए गिर गया था युवक

पटना सचिवालय थाना क्षेत्र के 10 सर्कुलर रोड स्थित जगजीवन गोलंबर के पास बाइक चलाते हुए एक छात्र गिर गया। इससे छात्र घायल हो गया। घटना रविवार की रात के करीब दस बजे की है। उसी समय तेजप्रताप अपने काफिले के साथ उधर से गुजर रहे थे। अचानक तेज प्रताप की नजर घायल छात्र पर पड़ी। तेज प्रताप यादव ने तुरंत गाड़ी को रोक कर तुरंत एंबुलेंस को बुलवाया और उसे आइजीआइएमएस में भर्ती कराया।

हेलमेट नहीं पहुंचा था

घायल छात्र का नाम आनंद बताया जा रहा है। आनंद बाइक बिना हेलमेट के ही चला रहा था। इसी बीच वो गोलंबर से टकरा कर गिर गया। इससे उसका हाथ डिवाइडर पर लगे ग्रील में फंस गया। ग्रील में हाथ फंसने के चलते उसका हाथ टूट गया। बिहार सरकार के मंत्री तेज प्रताप ने उसके परिवार और अन्य लोगों से हेलमेट लगाकर वाहन चलाने और धीरे ड्राइव करने की अपील की।

 

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार के इस जिले में डिप्टी सीएम के दौरे से पहले बड़ा खेल, जलाए गए सरकारी कागजात! भ्रष्टाचार छुपाने की आशंका

बिहार में मुंगेर जिले के जमालपुर अंचल कार्यालय में शुक्रवार को एक गंभीर मामला सामने…

1 घंटा ago

बिहार के सभी 264 नगर निकायों में सशक्त स्थायी समिति चुनाव की घोषणा; नामांकन, वोटिंग, रिजल्ट एक ही दिन

बिहार के 19 नगर निगम सहित 264 शहरी निकायों में सशक्त स्थायी समिति के चुनाव…

10 घंटे ago

समस्तीपुर रेल मंडल में इस वर्ष 608 लाख से अधिक यात्रियों ने किया सफर, पिछले वर्ष की तुलना में 20.13 % अधिक, इंकम में भी बढ़ोतरी

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में वाणिज्यिक क्षेत्र…

11 घंटे ago

नई दिल्ली से दरभंगा के बीच 16 अप्रैल से चलेगी स्पेशल ट्रेन, मिलेगी सुविधा

समस्तीपुर : गर्मी के मौसम में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई…

12 घंटे ago

समस्तीपुर में सरकारी स्कूल के टीचर ने दी अपनी जान, मृतक के पिता बोले- “एक अन्य शिक्षिका उनके पुत्र पर बना रही थी पत्नी को तलाक देने का दबाव”

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत हरपुर एलौथ स्थित वास्तु विहार में…

12 घंटे ago