आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद और उनकी पत्नी राबड़ी देवी ने सोमवार सुबह झारखंड के देवघर में बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पूजा-अर्चना की। बाबा बैद्यनाथ के दर्शन करने के बाद लालू प्रसाद पीएम मोदी और केंद्र सरकार पर जमकर बरसे। लालू ने कहा कि बाबा वैद्यनाथ से इतनी ताकत मांगी कि राजग को सत्ता से उखाड़ फेंक सकें।
लालू ने आरोप लगाते हुए कहा कि बाबा साहब के संविधान को बेच केंद्र सरकार बेच देना चाहती है। चुनाव नजदीक आता देख पीएम मोदी जनता को छलने के प्रयास में जुट गए हैं। कर्नाटक में मोदी का बजरंगबली का नारा नहीं आया काम। लालू ने यह भी कहा कि अभी कुछ और देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना करने के बाद युद्ध (चुनाव) के मैदान में कूदेंगे। उन्होंने कहा कि बाबा वैद्यनाथ से बढ़कर कोई नहीं है, जिनको बुलावा जाता है, वही बाबा के दरबार में पहुंचते हैं। लालू ने बताया कि 28 दलों के इंडिया संगठन में संयोजक के लिए कमेटी का गठन हो चुका है। 12, 13, 14 तारीख को दिल्ली में इंडिया की महत्वपूर्ण बैठक होगी।
इससे पहले लालू और राबड़ी सुबह करीब साढ़े सात बजे मंदिर पहुंचे और 12 ‘ज्योर्तिलिंग’ में से एक इस मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। उन्होंने मंदिर के प्रबंधक-सह-पुजारी रमेश परिहस्त के सहयोग से पूजा की। परिहस्त ने कहा कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्रियों ने लंबे समय बाद मंदिर के दर्शन किए। उन्होंने देश में लोगों के बीच शांति एवं समृद्धि के लिए प्रार्थना की। हमने उनके अच्छे स्वास्थ्य की भी कामना की।
पार्टी प्रवक्ता मनोज कुमार ने बताया कि देवघर में पूजा-अर्चना के बाद लालू और राबड़ी झारखंड के दुमका जिले के बाबा बासुकीनाथ मंदिर के लिए रवाना हो गए, जहां वे पूजा करेंगे। उन्होंने बताया कि आरजेडी की झारखंड इकाई के नेताओं और कार्यर्ताओं ने भी रविवार को लालू प्रसाद ने मुलाकात की। उन्होंने (लालू) आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए हमें राज्य में पार्टी को मजबूत करने का निर्देश दिया। उन्होंने हमें ‘भाजपा भगाओ, देश बचाओ’ का मंत्र भी दिया। बता दें कि लालू ने चार सितंबर को सोनपुर में प्रसिद्ध बाबा हरीहरनाथ मंदिर के दर्शन किए थे और सात सितंबर को जन्माष्टमी के मौके पर पटना में बांके बिहारी मंदिर में पूजा-अर्चना की थी।
समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाने में पदस्थापित डायल 112 के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद…
समस्तीपुर : मोहिउद्दीननगर थाना परिसर स्थित अपने कमरे में मृत पाए गए डायल-112 में तैनात…
समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर प्रखंड के मंगलगढ़ सुंदरिया नगर के समीप शनिवार को…
समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में हुए चर्चित सुमन कुमार हत्याकांड का…
समस्तीपुर : एडीजे अष्टम आशुतोष कुमार राय की अदालत ने हत्या के प्रयास के एक…
समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र से एक शर्मनाक घटना सामने आ रही…