Bihar

आरजेडी ने घायल नेताओं पर उठाया सवाल: बोले- चुनाव में टिकट पाने के लिए नाटक किया गया, ऐसे लोगों का नाम सामने लाया जाएगा

राष्ट्रीय जनता दल ने विधानसभा मार्च में घायल बीजेपी के नेताओं पर सवाल उठाया। राज्यसभा सदस्य और प्रवक्ता मनोज झा ने कहा कि कई नेताओं ने चुनाव में टिकट हासिल करने के लिए पिटाने का नाटक किया। झूठ में पट्टियां बंधवा लीं। जल्द ही ऐसे लोगों का नाम सामने लाया जाएगा। शनिवार को आरजेडी ऑफिस में आयोजित प्रेस कांफ्रेस में प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव, चित्तरंजन गगन, एजाज अहमद, सारिका पासवान आदि मौजूद रहीं।

बीजेपी अहंकारी सरोकार वाली पार्टी

आरजेडी ने एक बार फिर से केन्द्र की बीजेपी सरकार से बिहार को विशेष राज्य के दर्जे की मांग की। मनोज झा ने कहा कि केन्द्र बिहार को सहानुभूति के भाव से देखे, घृणा के भाव से नहीं। बिहार को उसका हक मिलना चाहिए। पैकेज मिलना चाहिए। पॉलिटिक्स से परे जाकर बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देना चाहिए। बीजेपी का सहकारी सरोकार को जगह अहंकारी सरोकार है।

शांतिपूर्ण प्रदर्शन में मिर्ची पाउडर नहीं होता

मनोज झा ने जातिगत जनगणना के पक्ष में भी तर्क दिए। महंगाई की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि भोजन की थाली में सब्जी कम होती जा रही है, दाल पतली हो रही है और बीजेपी मस्जिद- मंदिर , भारत-पाकिस्तान करने में लगी है। कहा कि आरजेडी ने भी कई बार प्रदर्शन किया लेकिन मिर्ची पाउडर लेकर नहीं गए। शांतिपूर्ण प्रदर्शन में मिर्ची पाउडर नहीं होता। बीजेपी के ऑफिस बड़ी संख्या में बन रहे हैं। ये पैसा कहां से आ रहा है। सीबीआई के लोग तैयार नहीं थे। लेकिन तेजस्वी यादव पर चार्जशीट किया गया।

न्यायिक जांच की मांग करने वालों को मणिपुर जाना चाहिए

उन्होंने बीजेपी नेताओं को सलाह दी कि पॉकेट में आईना रखें और हमेशा उसमें अपना चेहरा देखते रहें। विधान सभा मार्च के न्यायिक जांच की मांग कर रहे हैं ।उन्हें मणिपुर जाना चाहिए, जहां हजारों घर जल गए और कई लोगों की मौत हुई। इस पर भी पीएम नरेन्द्र मोदी ने कुछ नहीं कहा। मनोज तिवारी के बयान पर कहा कि मैं उन्हें गंभीर नेता नहीं मानता इसलिए उनके बयान पर कुछ नहीं कहना चाहता।

Avinash Roy

Recent Posts

अमित शाह के UCC ऐलान पर बिहार NDA में खींचतान; LJP-RV का सपोर्ट, JDU विरोध में

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के यूसीसी वाले बयान पर बिहार में सियासी फसाद मच…

4 घंटे ago

बाढ़ से थमा डूबे पंचायतों के परिसीमन का काम, समस्तीपुर जिले भर में 94.18 फीसदी ईबी डायरेक्शन इंट्री की प्रक्रिया पूरी

समस्तीपुर : गंगा नदी के जलस्तर में उफान और निचले इलाकों में जलजमाव के कारण…

10 घंटे ago

अपराधिक वारदात को अंजाम देने जा रहे पांच बदमाश हथियार समेत गिरफ्तार

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाने की पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र…

11 घंटे ago

समस्तीपुर : ऑनर किलिंग मामले में दो वर्षों से फरार चल रहे आरोपी के घर पुलिस ने की कुर्की-जब्ती

समस्तीपुर/वारिसनगर : समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के गोही नयाटोला गांव में ऑनर किलिंग…

11 घंटे ago

समस्तीपुर होकर गुजरने वाली दानापुर-जोगबनी वंदे भारत का पाटलिपुत्र जंक्शन पर ठहराव शुरू, यात्रियों की सुविधा बढ़ी

समस्तीपुर होकर गुजरने वाली दानापुर-जोगबनी वंदे भारत एक्सप्रेस का रविवार से पाटलिपुत्र जंक्शन पर आधिकारिक…

12 घंटे ago

प्रकाश के घर शराब स्टाॅक की सूचना पर पहुंची समस्तीपुर उत्पाद विभाग की टीम पर हमला, आधा दर्जन पुलिसकर्मी जख्मी; हथियार छीनने का भी प्रयास

समस्तीपुर/मोरवा : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के बनवीरा पंचायत के वार्ड 4 में…

20 घंटे ago