National

देवघर में समस्तीपुर का रहने वाला कर्मी शीघ्रदर्शनम गेट में एक कूपन से कराता था दो लोगों की इंट्री, पॉकेट और जांघिया से 16 कार्ड बरामद

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

देवघर बाबा मंदिर के शीघ्रदर्शनम इंट्री गेट पर फ्लैप बैरियर के एक कर्मचारी द्वारा शीघ्रदर्शनम कूपन की कालाबाजारी करने का मामला सामने आया है. वह समस्तीपुर जिले का रहने वाला बताया गया है. कुछ श्रद्धालुओं ने मंदिर कंट्रोल रूम में इसकी शिकायत की. शीघ्रदर्शनम प्रभारी प्रकाश कुमार मिश्र ने मामले को गंभीरता से लेते हुए उक्त कर्मचारी के क्रियाकलाप की निगरानी की, तो संदेहास्पद पाया.

इसके बाद उसे बुलाकर दंडाधिकारी की मौजूदगी में प्रशासनिक भवन में पूछताछ की गयी. उसने बताया कि वह एक कार्ड पर दो से तीन श्रद्धालुओं को प्रवेश करा रहा था और एक्टिव कार्ड को अपने पास रख लेता था. इस कार्ड को बाद में अवैध तरीके से बेचता था. आरोपी की तलाशी लेने पर उसके पॉकेट से छह कार्ड और जांघिया में रखे 10 कार्ड बरामद किये गये.

पहले से ही करता आया है ऐसा काम :

मामले में शीघ्रदर्शनम प्रभारी ने उक्त फ्लैप बैरियरकर्मी बिहार के समस्तीपुर जिला अंतर्गत दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के बंबईया हरलाल गांव निवासी भैरव लाल साह के खिलाफ बाबा मंदिर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. वहीं, मंदिर थाने की पुलिस ने आरोपी भैरव को हिरासत में ले लिया है. भैरव पर गलत तरीके से शीघ्रदर्शनम कार्ड की चोरी, जालसाजी व छलकपट करते हुए मंदिर दान कोष को क्षति पहुंचाने का आरोप है.

पूछताछ में भैरव ने यह भी बताया है कि पहले भी वह ऐसा काम करते आया है. इस संबंध में बाबा मंदिर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. बाबा मंदिर थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि आरोपी भैरव को गिरफ्तार कर लिया गया. शनिवार को स्वास्थ्य जांच के बाद उसे कोर्ट में पेश कराया गया.

बता दें कि श्रावणी मेला के दौरान देवघर में विधि व्यवस्था का खास ख्याल रखा जा रहा है. इससे पहले बाबा परिहस्त गिरोह के 10 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया. इनके पास से तीन पिस्तौल सहित आठ गोली, तीन मैगजीन व पांच मोबाइल बरामद किये गये. इधर, शुक्रवार को देवघर श्रावणी मेला क्षेत्र में चलाये गये चेकिंग अभियान में पुलिस ने एक देसी पिस्टल के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया. इनलोगों के पास से पुलिस टीम ने तीन एटीएम कार्ड, दो मोबाइल व नकद 3700 रुपये भी बरामद किया है.

Avinash Roy

Recent Posts

अमित शाह के UCC ऐलान पर बिहार NDA में खींचतान; LJP-RV का सपोर्ट, JDU विरोध में

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के यूसीसी वाले बयान पर बिहार में सियासी फसाद मच…

2 घंटे ago

बाढ़ से थमा डूबे पंचायतों के परिसीमन का काम, समस्तीपुर जिले भर में 94.18 फीसदी ईबी डायरेक्शन इंट्री की प्रक्रिया पूरी

समस्तीपुर : गंगा नदी के जलस्तर में उफान और निचले इलाकों में जलजमाव के कारण…

8 घंटे ago

अपराधिक वारदात को अंजाम देने जा रहे पांच बदमाश हथियार समेत गिरफ्तार

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाने की पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र…

9 घंटे ago

समस्तीपुर : ऑनर किलिंग मामले में दो वर्षों से फरार चल रहे आरोपी के घर पुलिस ने की कुर्की-जब्ती

समस्तीपुर/वारिसनगर : समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के गोही नयाटोला गांव में ऑनर किलिंग…

10 घंटे ago

समस्तीपुर होकर गुजरने वाली दानापुर-जोगबनी वंदे भारत का पाटलिपुत्र जंक्शन पर ठहराव शुरू, यात्रियों की सुविधा बढ़ी

समस्तीपुर होकर गुजरने वाली दानापुर-जोगबनी वंदे भारत एक्सप्रेस का रविवार से पाटलिपुत्र जंक्शन पर आधिकारिक…

10 घंटे ago

प्रकाश के घर शराब स्टाॅक की सूचना पर पहुंची समस्तीपुर उत्पाद विभाग की टीम पर हमला, आधा दर्जन पुलिसकर्मी जख्मी; हथियार छीनने का भी प्रयास

समस्तीपुर/मोरवा : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के बनवीरा पंचायत के वार्ड 4 में…

18 घंटे ago