Samastipur

ताजपुर में पिकअप ने साइकिल सवार दो चचरे भाईयों को मारी ठोकर, दर्दनाक मौ’त

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर : समस्तीपुर में एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला है। जहां तेज रफ्तार पिकअप ने साइकिल सवार को ठोकर मार दी। जिससे साईकल सवार दो की मौत हो गई। मामला ताजपुर थाना के मोतीपुर सब्जी मंडी के निकट एनएच-28 की है। मृतक की पहचान फतेहपुर गांव के रामसकल सिंह के पुत्र रीतेश कुमार और अर्जुन सिंह के पुत्र रामकुमार के रूप में हुई है।

इधर घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज आगे की कार्रवाई के जुट गई है। इस हादसे के बाद पिकअप चालक पिकअप लेकर फरार हो गया।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि साइकिल सवार दोनों चचेरे भाई सब्जी की खरीदारी के लिए सब्जी मंडी जा रहे थे। इसी दौरान पिकअप ने दोनों को कूचल डाला। आसपास के लोगों ने दोनों को जख्मी स्थित में ताजपुर रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा है।

Avinash Roy

Recent Posts

एसिड कांड की जांच स्वतंत्र एजेंसी से कराने व अवैध बस स्टैंड हटाने की मांग को लेकर प्रतिरोध मार्च

समस्तीपुर/पूसा : एसिड कांड की स्वतंत्र एजेंसी से जांच और अवैध बस स्टैंड हटाने की…

10 घंटे ago

स्वतंत्रता सेनानी समेत चार ट्रेनों के परिचालन में बदलाव, क्लिक कर पढ़े पूरी खबर…

समस्तीपुर : प्रयागराज मंडल के कानपुर-टुंडला रेलखंड पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए पनकी धाम…

10 घंटे ago

समस्तीपुर : वारंटी की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस टीम पर हमला, वाहन क्षतिग्रस्त, महिला जवान घायल, तीन हिरासत में

समस्तीपुर/विभूतिपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के सिंधिया घाट बाजार में वारंटी की…

11 घंटे ago

पूसा कृषि विश्वविद्यालय की सलाह: वैज्ञानिक ढंग से धान की खेती कर कम लागत में पाएं अधिक उत्पादन

समस्तीपुर : धान की खेती मुख्य रूप से मानसून की खेती है। देश के कई…

11 घंटे ago