SSC JE फाइनल रिजल्ट में दलसिंहसराय की निशा का 83वां रैंक, परिजनों में हर्ष का माहौल
समस्तीपुर/दलसिंहसराय :- कर्मचारी चयन आयोग ने जूनियर इंजीनियर भर्ती परीक्षा- 2022 का अंतिम परिणाम जारी कर दिया। इसमें देशभर के 2798 अभ्यर्थियों का जेई के पद पर चयन हुआ है। इसमें दलसिंहसराय शहर की एक छात्रा भी सफल हुई है। मोल्विचक नवादा निवासी नवीन कुमार साह की पुत्री निशा कुमारी का पूरे देश में 83 वां रैंक आया है। जिससे उनके परिजनों में हर्ष का माहौल है।
निशा कामेश्वर नारायणा सिंह पॉलीटेक्निक कॉलेज समस्तीपुर की छात्रा है। उनके पिता नवीन बताते है कि वह शुरू से ही पढ़ने में काफी तेज थी। निशा पहली बार परीक्षा में बैठी थी और सफल हुई। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा अगले कुछ दिनों में प्रमाण पत्रों की जांच के लिए बुलाया जाएगा। उसके बाद नियुक्ति दी जाएगी।