Bihar

बिहार: भाभी के प्यार में पत्नी और बेटे की हत्या, शव को घर से 10 km दूर फेंका, पहचान छिपाने के लिए चेहरे को एसिड से जलाया

वैशाली में भाभी के प्यार में युवक ने अपनी फैमिली खत्म करने की प्लानिंग की। उसने अपनी पत्नी और एक बेटे की हत्या कर दी। एक बेटा इसलिए बच गया, क्योंकि वह ननिहाल में था। शव की पहचान न हो इसलिए दोनों का चेहरा एसिड से जला दिया। फिर गांव से 10 किलोमीटर दूर शव फेंक आया। जब बदबू उठी तो शव का पता चला।

दोनों का शव जंदाहा थाना के बसंतपुर पंचायत के वार्ड संख्या 11 में सड़क किनारे झाड़ी में शनिवार की सुबह मिला था।

इधर, बेटी और नाती के लापता होने पर पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। शव मिलने की सूचना पर पुलिस को शक हुआ। पहचान कराई गई तो हत्या का पता चला। पिता के आरोप पर पति को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

ऐसे हुई पहचान

राजापाकर थाना क्षेत्र के बैकुंठपुर गांव निवासी पप्पू ठाकुर व उनकी पत्नी कोमल देवी ने वीभत्स महिला के शव को पुत्री चंचल देवी और बच्चे के शव को नाती आशीष के रूप में पहचान की। दोनों शवों का चेहरा गल चुका था। पप्पू ठाकुर व उनकी पत्नी कोमल देवी ने दोनों शवों के कद-काठी, अंग पर निशान और कपड़े से पहचान की। जंदाहा थाना अध्यक्ष विश्वनाथ राम एवं अवर निरीक्षक अमर कुमार ने शव को पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर सदर हॉस्पिटल भेज दिया।

13 साल पहले हुई थी शादी, 24 मार्च से थे लापता

अपने पड़ोसियों के साथ सदर हॉस्पिटल के पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे पप्पू ठाकुर और उनकी पत्नी कोमल ने बताया कि महुआ थाना क्षेत्र के बिशुनपुर मधौल निवासी शंकर ठाकुर के पुत्र अरविंद ठाकुर से पुत्री चंचल की शादी 2010 में की थी। चंचल को दो बेटे हैं। बड़ा आशिक उर्फ आशु 8 वर्ष और आशीष 6 वर्ष का है। आशु ननिहाल में ही पल रहा है। पिछले कुछ वर्षों से दामाद अरविंद अपनी मंझली भाभी के इश्क में पड़ गया। 24 मार्च की रात में दामाद अरविंद, दामाद का भाई अमरजीत व आमोद व उन दोनों की पत्नी चंचल के साथ मारपीट की।

पुलिस पर पैसे मांगने का आरोप

सदर हॉस्पिटल में चंचल के पिता पप्पू ठाकुर ने कहा है कि लापता होने के बाद उन्हें यकीन हो गया था कि दामाद और उसके घर वाले उनकी बेटी चंचल और नाती आशीष की हत्या कर देंगे। दो दिनों तक अपने स्तर से यहां-वहां तलाश की। दोनों का पता नहीं चला तो लिखित आवेदन लेकर महुआ थाना गए।

महुआ पुलिस अफसर ने एफआईआर के लिए पैसे मांगे। उस वक्त पैसा नहीं होने की बात कहने पर आवेदन तो ले लिया पर पैसा देने पर ही FIR दर्ज करने की बात कही। पुलिस से नाउम्मीद होकर ऊपर के पुलिस अफसरों के ऑफिस-डेरा का चक्कर काटते रहे पर कोई सुनवाई नहीं हुई।

आरोपी पति अरेस्ट

इस संबंध में महुआ एसडीपीओ पूनम केसरी ने बताया कि आरोपी पति को महुआ थाना क्षेत्र के मधौल गांव से ही गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि चंचल के पिता द्वारा थाने में आवेदन दी गई थी। जिसके अधार पर पति को गिरफ्तार किया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

बढ़ता तापमान और अनियंत्रित बारिश बढ़ा रही किसानों की चिंता, पारंपरिक खेती की जगह वैज्ञानिक तरीका अपनाएं

समस्तीपुर : जलवायु परिवर्तन अब भविष्य की आशंका नहीं, बल्कि खेत-खलिहानों की वर्तमान चुनौती बन…

6 घंटे ago

जख्मी मां के बयान पर प्राथमिकी, पिता की ह’त्या का आरोपी पुत्र भेजा गया जेल

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड-39 में पिता की हत्या और मां को…

6 घंटे ago

मजिस्ट्रेट की निगरानी में खुली विद्यापतिधाम मंदिर की दान पेटी, मिले 2.47 लाख रुपये

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : सुप्रसिद्ध विद्यापतिधाम उगना महादेव मंदिर (बालेश्वर स्थान) में श्रद्धालुओं द्वारा अर्पित दान राशि…

7 घंटे ago

जानें किस ह’त्याकांड मामले में LJP(R) नेता सह सिने कारोबारी अंट्टू ईस्सर हुए गिरफ्तार, कमरे का ताला तोड़कर पुलिस ने पकड़ा

समस्तीपुर : लोजपा (रा) नेता सह सिने कारोबारी अंट्टू ईस्सर को एसटीएफ, डीआईयू एवं नगर…

15 घंटे ago

माता-पिता की आखों के सामने 8 साल की बच्ची ने तोड़ा दम, समस्तीपुर में स्कूल जाते वक्त ट्रक ने छीन लिया जिगर का टुकड़ा

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के मुसरीघरारी-समस्तीपुर मुख्य मार्ग पर हरपुर एलौथ गांव के पास…

1 दिन ago