नीतीश सरकार के संसदीय मंत्री और जदयू के वरिष्ठ नेता विजय कुमार चौधरी ने महागठबंधन सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए बीजेपी पर निशाना साधा है। उन्होने कहा कि अगर बीजेपी के नेता बिहार सरकार की बात नहीं समझते तो कोई बात नहीं। कम-से-कम केन्द्र सरकार के सर्वेक्षणों एवं उसके निष्कर्षों पर तो यकीन करना चाहिए। उसका तो सम्मान करना चाहिए।
दरअसल विजय चौधरी ने कहा कि इसी वर्ष के प्रारंभ में भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के तहत पेयजल एवं स्वच्छता विभाग द्वारा देशभर के सभी जिलों के ग्रामीण इलाके में शुद्ध पेयजल की उपलब्धता के संबंध में सर्वेक्षण कराया गया। इसमें ग्रामीणों के लिए मात्रा एवं शुद्धता के साथ उपलब्धता की निरन्तरता का भी मानक रखा गया था। इस सर्वेक्षण के जो परिणाम सार्वजनिक हुए हैं, वह बिहार को गौरवान्वित करने वाले हैं। रैंकिंग में सबसे ऊपर के चार जिले समस्तीपुर, शेखपुरा, सुपौल एवं बांका बिहार के ही हैं।
विजय चौधरी ने बताया कि कहा कि यह बिहार सरकार की कार्यशैली एवं खासकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सात निश्चय के तहत हर घर नल का जल योजना के प्रभावी क्रियान्वयन का ही नतीजा है। उन्होंने कहा कि पता नहीं क्यों, इतनी बड़ी-बड़ी उपलब्धियों से भी इनका बिहारीपन नहीं जगता और बार-बार बिहार को अकारण नीचा दिखाने में ही इन्हें आनंद आता है।
समस्तीपुर : नई सरकार के गठन के 100 दिन पूरे होने के अवसर पर शनिवार…
समस्तीपुर : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले में संचालित निर्वाचन साक्षरता क्लबों के…
समस्तीपुर : आपदाओं से बचाव के प्रति बच्चों में जागरूकता और व्यवहारिक कौशल विकसित करने…
समस्तीपुर/पूसा : समस्तीपुर जिले के पूसा थाना क्षेत्र के हरपुर भुसकौल चौक के निकट शुक्रवार…
समस्तीपुर : देशभर में नीट पेपर लीक मामले को लेकर चल रहे विरोध-प्रदर्शन और बिहार…
समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर सीमा के आसपास स्थित विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के लिए…