Samastipur

समस्तीपुर में महिला को तंत्र विद्या सिखा रहे तांत्रिक ने उसकी 9 माह के बच्ची का गला रेता, गिरफ्तार

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/शिवाजीनगर :- तंत्र विद्या सीखने के चक्कर में 9 माह की बच्ची का तांत्रिक द्वारा गला रेते जाने का मामला प्रकाश में आया है। मामला समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर प्रखंड के पूर्णिमा धर्मपुर गांव का है। मामला उजागर होने के बाद इस मामले में हथौड़ी और वारिसनगर की पुलिस ने तांत्रिक विशन देव सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।

मामले को लेकर लोगों का कहना है कि बच्ची की मां रीता देवी तंत्र विद्या सीखने के लिए उक्त तांत्रिक को अक्सर घर पर बुलाती थी। इससे पूर्व भी उसके एक बेटे की मौत हुई थी, जिसे लोग बलि मान रहे हैं। छह माह पूर्व भी एक दूसरे पुत्र को भी उक्त तांत्रिक द्वारा गला रेत दिया गया था, हालांकि वह बच गया। यह उक्त घर में तांत्रिक द्वारा रची गई तीसरी घटना है। जख्मी बच्ची गांव के राजेंद्र दास की 9 माह की पुत्री बताई गई है।

Avinash Roy

Recent Posts

पूर्व मध्य रेलवे ने कई ट्रेनों से सुपरफास्ट का दर्जा हटाने का लिया निर्णय, अब ट्रेनों के नंबर भी बदल जाएंगे

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे ने कई ट्रेनों से सुपरफास्ट का दर्जा हटाने का निर्णय…

1 घंटा ago

समस्तीपुर: 15-20 किलोमीटर तक ट्रक का पीछा किया, फिर रास्ता रोककर चालक से की लूटपाट

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूपौली बुजुर्ग पंचायत के एक होटल के निकट शनिवार…

9 घंटे ago

दुर्गा पूजा के दौरान गोली मारकर ह’*त्या के प्रयास मामले में आरोपित शिवम मिश्रा गिरफ्तार

समस्तीपुर : हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे एक आरोपित को कर्पूरीग्राम…

10 घंटे ago

समस्तीपुर : राज्यकर्मी का दर्जा देने की मांग को लेकर डाटा ऑपरेटरों ने निकाला मार्च, 29 वर्षों से लगातार सेवा लेने के बावजूद नहीं मिला लाभ

समस्तीपुर : राज्यकर्मी का दर्जा देने समेत विभिन्न मांगों को लेकर रविवार को बिहार राज्य…

10 घंटे ago

जीविका के नशामुक्ति अभियान में 703 लोगों ने ली शपथ; दलसिंहसराय, विभूतिपुर और बिथान में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

समस्तीपुर : जीविका के तत्वावधान में रविवार को दलसिंहसराय, विभूतिपुर और बिथान प्रखंडों में नशामुक्ति…

10 घंटे ago

समस्तीपुर में वाहन जांच के दौरान ट्रैक्टर का नंबर प्लेट लगा चोरी का बाइक बरामद, एक युवक भी गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने वाहन जांच के दौरान ट्रैक्टर का नंबर प्लेट…

10 घंटे ago