पूर्व केंद्रीय मंत्री और शोषित समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नागमणि ने एक ऐसा बयान दिया है यह सुनकर आप चौक जायेंगे। बिहार के बिगड़ते लॉ एंड ऑर्डर को पटरी पर लाने के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री ने अद्भुत फार्मूला दिया है। उन्होंने कहा है कि मेरी सरकार बनी तो सबको राइफल रिवाल्वर और बंदूक का लाइसेंस फ्री कर दिया जाएगा। मंत्री जी ने यहां तक कह दिया कि पैसे नहीं हो तो जमीन बेचकर बंदूक खरीदो।
बिहार में विधानसभा के चुनाव 2025 में होने वाले हैं। लेकिन, अपने पक्ष में वोट बैंक तैयार करने के फार्मूले अभी से तय होने लगे हैं सभी पार्टियां अपने अपने हिसाब से विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट गई है। इस बीच शोषित समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नागमणि राज्य में अपनी सरकार बनवाने के लिए बिहार की जनता और खासकर कुशवाहा समाज को अब तक का एक्सक्लूसिव आश्वासन दिया है। नागमणि ने कहा है कि जिस दिन बिहार में उनकी पार्टी की सरकार बनेगी उस दिन सभी लोगों को अपनी अपनी सुरक्षा के लिए सक्षम बना दिया जाएगा। इसके लिए हर उस व्यक्ति को राइफल रिवाल्वर या बंदूक का लाइसेंस दे दिया जाएगा जिसकी इच्छा रखते हैं।
एक कार्यक्रम के दौरान नागमणि ने कहा कि बिहार में कानून व्यवस्था की स्थिति बहुत खराब है। यहां अक्सर हत्याएं हो रही हैं। कुशवाहा समाज को टारगेट करते हुए उन्होंने कहा कि सबसे ज्यादा हत्या इसी समाज के लोगों की हुई है। जो भी कुशवाहा बिरादरी से उभरता हुआ नेता सामने आता है उसे मार दिया जाता है। पिछले साल में 50 से ज्यादा कुशवाहा नेताओं की हत्या की गई है। इसलिए आवश्यक है कि हर एक कुशवाहा के घर में राइफल या बंदूक होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि अगर पैसे नहीं है तो खेत बेचकर ही सही लेकिन राइफल अवश्य खरीदें।
अमेरिका का हवाला देते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री नागमणि ने कहा कि वहां राइफल और बंदूक का लाइसेंस फ्री है। ऐसे में वहां क्राइम नहीं होता है। उन्होंने कहा कि जब किसी को पता रहेगा कि अगले के पास भी बंदूक है तो वह कभी हमला नहीं करेगा। इससे क्राइम बैलेंस रहेगा। नागमणि ने कहा कि अगर आपके हाथ में राइफल और मेरे पास भी राइफल हो तो अपनी जान जाने के डर से कोई गोली नहीं चलाएगा। इस सरकार या प्रशासन पर विश्वास करने के बजाय अपनी सुरक्षा के लिए स्वयं तैयार रहना ज्यादा जरूरी है। उन्होंने दावा भी किया कि उनके घर में चार राइफल है इस वजह से कोई उनकी ओर झांकने की जुर्रत नहीं करता।
नागमणि ने यह भी वकालत की कि उनके इस फार्मूले को देशभर में लागू किया जाए। उन्होंने वादा किया कि बिहार में और देश में जहां भी उनकी सरकार का कार्यक्षेत्र बनेगा वहां इसे लागू किया जाएगा। एक सवाल के जवाब में नागमणि ने कहा कि यह सुविधा सभी जाति, धर्म और संप्रदाय के लोगों को दी जाएगी। लेकिन, कुशवाहा समाज को इसकी ज्यादा जरूरत है। इसलिए जैसे भी हो कुशवाहा बिरादरी के लोग अपने घर में बंदूक जरूर रखें।
बिहार में शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर सामने आई…
समस्तीपुर : दिल्ली के रोहिणी स्थित बेगमपुर इलाके में एक दर्दनाक हादसे में मेनहोल में…
समस्तीपुर : साइबर ठगी के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर थाने की…
समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने बुधवार को गश्ती के दौरान शहर के थानेश्वर…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव में बुधवार को पुलिस को एक आरोपी…
समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत शेरपुर गांव से पुलिस ने एक…