समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत शेरपुर गांव से पुलिस ने एक विवाहिता का फंदे से लटका शव उसके घर से बुधवार को बरामद किए है। मृतिका की पहचान गांव के राम अनुज चौधरी की पुत्रवधू और दरभंगा जेल के सहायक काराधीक्षक नंदू चौधरी की पत्नी श्वेता कुमारी (28 वर्ष) के रूप में हुई है। घटना के संबंध में ससुराल पक्ष ने पुलिस की जानकारी देते हुए बताया है कि पति- पत्नी के बीच चल रहे कथित विवाद को लेकर मृतिका ने अपने नौनिहाल को अपनी सास को देकर फंदे से लटक आत्म हत्या करने कर लिया।
उधर मृतिका के बड़े भाई पटना स्थित अगमकुंआ थाना क्षेत्र निवासी शशिभूषण चौधरी ने पुलिस को बताया कि मेरी बहन श्वेता की शादी 31 मई 2023 को हिंदू रीति के अनुसार एक्स्युवी कार व सामर्थ्य अनुसार नगद व अन्य सामान बतौर उपहास देकर शेरपुर निवासी राम अनुज चौधरी के पुत्र जो दरभंगा में सहायक कारधीक्षक नंदू चौधरी के साथ किया था। उसके कुछ दिनों बाद से ही दहेज के रूप में मोटी राशि की मांग और एक फॉर्चूनर डीजल गाड़ी की मांग करने लगे और इसके लिए मेरी बहन के साथ अत्याचार भी पति सहित परिवार के लोग किया करते थे। जिसको लेकर कई बार पारिवारिक स्तर से समझौता भी हुआ।
उधर बुधवार की सुबह सूचना मिलने पर जब हम शेरपुर गांव आएं तो देखा की मेरी बहन की हत्या कर टांग दिया है और इसे आत्महत्या का रूप दिया गया है। इधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी। वहीं मृतिका के शव को जब्त कर पोस्टमार्टम हेतु समस्तीपुर भेज दिया है। थानाध्यक्ष सूरज कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला दहेज हत्या से संबंधित प्रतीत होता है।
मृतिका के मायके पक्ष की ओर से अभी तक कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं करवाई गई है। वहीं एसडीपीओ विवेक कुमार शर्मा ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की स्वयं जाँच पड़ताल की व पुलिस को आवश्यक निर्देश दिया है। जाँच और पोस्टमार्टम रिपोट आने के बाद ही हत्या अथवा आत्महत्या का मामला स्पष्ट हो सकेगा। सूचना पर फोरेंसिक टीम ने भी आकर घटना से संबंधित नमूने एकत्रित कर ले गई। उधर घटना को लेकर गांव में जितने मुंह उतनी बातें हो रही है।
समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…
समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…
समस्तीपुर : आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी को…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने निगरानी…
समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…
समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…