Samastipur

रोजी-रोटी की तलाश में समस्तीपुर से गया था दिल्ली, मेनहोल में गिरकर चली गई बिरजू की जान, घर के इकलौते कमाऊ पुत्र के जाने से परिजन बदहवास

समस्तीपुर : दिल्ली के रोहिणी स्थित बेगमपुर इलाके में एक दर्दनाक हादसे में मेनहोल में गिरने से समस्तीपुर के 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। घटना रोहिणी सेक्टर-32 के महाशक्ति काली मंदिर के पास की है। मृतक की पहचान बिरजू कुमार के रूप में हुई है, जो मूल रूप से समस्तीपुर जिले के वारिसनगर प्रखंड अंतर्गत लखनपट्टी पंचायत के सादीपुर बथनाहा गांव का रहने वाला था और दिल्ली में मजदूरी करता था। मंगलवार को देर शाम फायर बिग्रेड को जानकारी मिली की एक युवक मेनहोल में गिर गया है। इसके बाद फायर ब्रिगेड सर्च ऑपरेशन चलाया और कई घंटों की मशक्कत के बाद युवक की लाश मिली।

शव को आंबेडकर अस्पताल पहुंचाया गया जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के बाद गुरुवार को गांव में शव पहुंचने की संभावना है। मृतक बिरजू कुमार के पिता स्व. जुगल राय की मृत्यु काफी पहले ही हो चुकी है जब बिरजू 10 वर्ष का ही होगा। उसके बाद उसकी मां ने ही बिरजू और उसकी बहन को मजदूरी कर पाल-पोस कर बड़ा किया। बिरजू के उपर पूरे परिवार की जिम्मेदारी थी। मंगलवार शाम से उसके घर के चुल्हे नहीं जले है।

घटना की सूचना मिलने के बाद मृतक की मां गीता देवी, पत्नी सुचिता देवी, पुत्र आयुष कुमार (8 वर्ष), आर्यन कुमार (5 वर्ष), पुत्री रीया कुमारी (3 वर्ष), बहन पूनम देवी सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने बताया कि वह घर का इकलौता पुत्र था, उसके तीन बेटा-बेटी के सर से पिता का साया उठ गया है। वह आठ महीने से घर से दिल्ली जाकर सेंटरिंग का काम कर रहा था। कंपनी से कुछ पैसा मिला था जिसके बाद वह अपने साथियों के साथ बाजार जाकर घर परिवार के लिए कपड़े आदि खरीदकर लौट रहा था। चार पांच दिनों में उस साइट पर काम समाप्त कराकर वह अपने घर लौटने की तैयारी कर रहा था। परिजनों ने बताया कि गुरुवार को उसका शव घर पर लाया जाएगा, जहां दाह संस्कार की जाएगी। वहीं परिजनों ने सरकार से तत्काल विशेष सहायता देने की गुहार भी लगा रहे हैं। जिससे परिवार का भरण पोषण और बच्चों की पढ़ाई लिखाई शुरू कराई जा सकेगी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर पहुंचे NSUI के पूर्व अध्यक्ष चुन्नू सिंह, ‘छात्रों की गूंज’ अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं में भरा जोश

समस्तीपुर : भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) और युवा कांग्रेस के संयुक्त अभियान 'छात्रों की…

1 घंटा ago

बलभद्रपुर ने उजियारपुर को हराकर जीता क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब, अब्दुल्लाह बने ‘मैन ऑफ द मैच’

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर प्रखंड के गांवपुर पंचायत के बलभद्रपुर गांव में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का…

3 घंटे ago

सालों से फॉर्म ही भरवा रहे, परीक्षा नहीं ले रहे; अभ्यर्थियों के सब्र का बांध टूटा तो BSSC दफ्तर में जड़ दिया ताला

बिहार कर्मचारी चयन आयोग कार्यालय के बाहर मंगलवार को बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने विभिन्न…

5 घंटे ago

देवघर चारा घोटाला मामले में लालू यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत को रद्द करने से किया इंकार

लालू यादव को देवघर चारा घोटाला मामले में बड़ी राहत मिली है. सुप्रीम कोर्ट ने…

9 घंटे ago

समस्तीपुर ओवरब्रिज को 15 अगस्त से पहले चालू करने का रखा गया लक्ष्य, तीन अलग-अलग टीमें लगातार कर रही कार्य

समस्तीपुर : शहर के रेलवे ओवरब्रिज पर चल रहे मरम्मत कार्य का सोमवार को सदर…

10 घंटे ago

मुंबई के चर्चित लूटकांड का वांछित आरोपी समस्तीपुर से गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमांड पर ले जा रही मुंबई पुलिस

समस्तीपुर/बिथान : बिहार एसटीएफ और मुंबई पुलिस की संयुक्त टीम ने अंतरराज्यीय अपराधियों के खिलाफ…

11 घंटे ago