समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने बुधवार को गश्ती के दौरान शहर के थानेश्वर स्थान मंदिर के पास एक युवक को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार युवक सड़क से गुजर रहा था, तभी उसकी गतिविधियां संदिग्ध लगीं। रोककर तलाशी लेने पर उसके बैग से 12 बोतल विदेशी शराब बरामद की गई। गिरफ्तार युवक की पहचान पूसा थाना क्षेत्र के पातापुर गांव निवासी मंटू कुमार के रूप में हुई है। बरामदगी के बाद पुलिस ने उसे मौके पर ही हिरासत में ले लिया। थानाध्यक्ष अजित कुमार ने बताया कि मध निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस पूरे नेटवर्क की भी जांच में जुटी है। युवक ट्रेन से शराब की तस्करी करता था।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में चोरों का आतंक लगातार बढ़ता जा…
समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के हरपुर एलौथ वार्ड 44 में चोरों ने एक बंद…
समस्तीपुर : साइबर अपराध के जरिए लोगों से ठगी कर अवैध रूप से रुपये का…
समस्तीपुर : ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर फोटो से फोटो बनाकर फर्जी तरीके से हाजिरी दर्ज करना…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धुरलख वार्ड-31 स्थित पासवान टोला में दो दिनों पूर्व…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने पुलिस ने शनिवार को एक किशोर को चोरी के आरोप पकड़ा…