Bihar

BPSC को 46 हजार रिक्तियां भेजी गईं, जल्द शुरू होगी चौथे चरण की शिक्षक बहाली

बिहार में शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है. बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) को शिक्षक भर्ती परीक्षा TRE-4 के लिए रिक्तियों की अधियाचना मिल गई है. सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) के माध्यम से आयोग को भेजी गई अधियाचना के अनुसार इस बार TRE-4 के लिए करीब 46 हजार पदों पर बहाली की जाएगी.

जानकारी के मुताबिक TRE-4 के तहत कक्षा 1 से लेकर 12वीं तक के शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी. अलग-अलग विषयों और स्तरों के लिए रिक्तियों का ब्योरा आयोग को उपलब्ध करा दिया गया है. अब BPSC इन पदों के लिए जल्द ही आधिकारिक विज्ञापन जारी करने की तैयारी में जुट गया है.

जल्द जारी होगा नोटिफिकेशन

बताया जा रहा है कि विभागीय स्तर पर रिक्तियों के संकलन और अनुमोदन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही अधियाचना आयोग को भेजी गई है. ऐसे में अब अभ्यर्थियों को सिर्फ नोटिफिकेशन जारी होने का इंतजार है. संभावना जताई जा रही है कि विज्ञापन जारी होते ही आवेदन प्रक्रिया भी जल्द शुरू कर दी जाएगी.

लंबे समय से इंतजार कर रहे अभ्यर्थी

TRE-4 को लेकर लाखों अभ्यर्थी लंबे समय से इंतजार कर रहे थे. पिछले चरणों की तरह इस बार भी भर्ती प्रक्रिया पारदर्शी और मेरिट आधारित होने की बात कही जा रही है. शिक्षा विभाग और आयोग दोनों ही तैयारी में जुटे हैं ताकि नियुक्ति प्रक्रिया समयबद्ध तरीके से पूरी हो सके. शिक्षक बनने का सपना देख रहे अभ्यर्थियों के लिए यह बड़ी राहत भरी खबर मानी जा रही है. अब सबकी नजर BPSC द्वारा जारी किए जाने वाले आधिकारिक विज्ञापन और आवेदन तिथि पर टिकी हुई है.

Avinash Roy

Recent Posts

मुख्यमंत्री से मिलकर MLC डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने समस्तीपुर के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का रखा प्रस्ताव

समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…

9 घंटे ago

EVM-VVPAT गोदाम का डीएम-एसपी ने किया मासिक निरीक्षण; सुरक्षा व्यवस्था, CCTV और अग्नि सुरक्षा का लिया जायजा

समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…

10 घंटे ago

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

17 घंटे ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

18 घंटे ago