Samastipur

पटोरी में पेड़ से लटका मिला मैट्रिक के छात्र का शव, पास में ही मिली शराब की बोतल

समस्तीपुर/पटोरी :- समस्तीपुर जिले के पटोरी थाना क्षेत्र के हसनपुर सूरत गांव में रविवार सुबह आम के पेड़ से लटकता हुआ दसवीं वर्ग के छात्र का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान गांव के स्वर्गीय अनिल राय के पुत्र अमन कुमार (16 वर्ष) के रूप में की गई है।‌ उधर घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

उधर इस घटना की सूचना के बाद बड़ी संख्या में मौके पर लोगों की भीड़ जुटी हुई है। परिवारिक सदस्यों के बीच कोहराम मचा हुआ है। बताया गया है कि अमन सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा दे रहा था। उधर घटनास्थल से कुछ दूर बगल में ही शराब की बोतल, चखना आदि बरामद हुआ है जिससे कई तरह के सवाल खड़े हुए हैं।

घटना के संबंध में बताया गया है कि अमन सीबीएसई दसवीं का छात्र था और इन दिनों परीक्षा दे रहा था। परिवार के लोगों ने बताया कि रात करीब दस बजे परिवार के लोगों के साथ खाना खा कर सोने गया था। सुबह घर के पास ही उसी के आम बगीचे में उसका आम पेड़ से लटकता हुआ शव मिला। वह बगीचे की ओर गए लोगों ने शव देखकर शोर मचाया। मौत के बाद भी छात्र का इंस्टाग्राम अकाउंट चल रहा था। लाश के पास ही शराब की बोतल और चिकन चिल्ली का पैकेट भी मिली है।

वहीं घटनास्थल पर पहुंची पुलिस का मानना है कि यह मामला पहली नजर में आत्महत्या का लग रहा है। हालांकि पुलिस की टीम अलग-अलग बिंदुओं पर इस मामले की जांच कर रही है। पटोरी डीएसपी ओमप्रकाश अरुण ने कहा कि घटनास्थल पर पुलिस की टीम गई है। पहली नजर में यह मामला आत्महत्या का लग रहा है। वैसे पुलिस की टीम इस मामले में कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। परिवार के लोगों ने भी आवेदन नहीं दिया है। आवेदन के आधार पर भी मामले की जांच की जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

बढ़ता तापमान और अनियंत्रित बारिश बढ़ा रही किसानों की चिंता, पारंपरिक खेती की जगह वैज्ञानिक तरीका अपनाएं

समस्तीपुर : जलवायु परिवर्तन अब भविष्य की आशंका नहीं, बल्कि खेत-खलिहानों की वर्तमान चुनौती बन…

3 घंटे ago

जख्मी मां के बयान पर प्राथमिकी, पिता की ह’त्या का आरोपी पुत्र भेजा गया जेल

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड-39 में पिता की हत्या और मां को…

3 घंटे ago

मजिस्ट्रेट की निगरानी में खुली विद्यापतिधाम मंदिर की दान पेटी, मिले 2.47 लाख रुपये

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : सुप्रसिद्ध विद्यापतिधाम उगना महादेव मंदिर (बालेश्वर स्थान) में श्रद्धालुओं द्वारा अर्पित दान राशि…

4 घंटे ago

जानें किस ह’त्याकांड मामले में LJP(R) नेता सह सिने कारोबारी अंट्टू ईस्सर हुए गिरफ्तार, कमरे का ताला तोड़कर पुलिस ने पकड़ा

समस्तीपुर : लोजपा (रा) नेता सह सिने कारोबारी अंट्टू ईस्सर को एसटीएफ, डीआईयू एवं नगर…

12 घंटे ago

माता-पिता की आखों के सामने 8 साल की बच्ची ने तोड़ा दम, समस्तीपुर में स्कूल जाते वक्त ट्रक ने छीन लिया जिगर का टुकड़ा

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के मुसरीघरारी-समस्तीपुर मुख्य मार्ग पर हरपुर एलौथ गांव के पास…

21 घंटे ago