Bihar

बिहार के नए राज्यपाल की बड़ी कार्रवाई, इन 7 विश्वविद्यालयों के कुलसचिवों के काम पर लगाई रोक

बिहार के विश्वविद्यालय अपने लेटलतीफी के लिए हमेशा सुर्खियों में रहता है. इस बीच शनिवार को राजभवन की ओर से बिहार के सात विश्वविद्यालयों के कुलसचिवों के काम पर रोक लगा दी गई है. इसकी जानकारी राजभवन सचिवालय ने अधिसूचना जारी कर दी है.

जारी पत्र में कहा गया है कि इन सभी सात विश्वविद्यालयों के कुलसचिव के सभी प्रकार के काम के निर्वहन पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जाए. सभी विश्वविद्यालयों को इसकी प्रति भी भेज दी गई है. राजभवन के तरफ इस तरह की कार्रवाई के बाद बिहार में अब तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं.

ये विश्वविद्यालय है शामिल

ये निर्देश बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर के प्रधान सचिव रॉबर्ट एल चोंगथु की तरफ से जारी किया गया है. राजभवन सचिवालय की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार मगध विश्वविद्यालय, बोधगया, पटना विश्वविद्यालय, पटना, वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय, आरा, मुंगेर विश्वविद्यालय, मुंगेर, कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय, मौलाना मजहरूल हक अरबी एवं फारसी विश्वविद्यालय और पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय, पटना के कुलसचिव के कामकाज पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई गई है. बता दें कि पूर्व गर्वनर फागू चौहान ने इन सभी विश्वविद्यालय के कुलपतियों की नियुक्ति की थी.

कुछ दिन पहले बदल गए थे राज्यपाल

जारी पत्र में टीएमयू भागलपुर के वित्त पदाधिकारी को भी तत्काल प्रभाव से सभी प्रकार के कार्यों व कर्तव्य निर्वहन करने से रोक लगाने को कहा गया है. बता दें कि कुछ दिन पहले ही देश के 13 राज्यों के राज्यपाल को बदल दिए गए थे. बिहार के तात्कालिन राज्यपाल फागू चौहान को अब मेघालय का राज्यपाल बनाया गया और बिहार का नया राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को बनाया गया था. वहीं, राजभवन के तरफ जारी इस आदेश के बाद बिहार के सभी विश्वविद्यालय प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है.

Avinash Roy

Recent Posts

ह’त्या के प्रयास मामले में नामजद अभियुक्त चंदन यादव को समस्तीपुर पुलिस ने निजी आवास से दबोचा

समस्तीपुर/बिथान : बिथान थाने की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या के प्रयास मामले…

1 घंटा ago

समस्तीपुर के इस गांव में गबन के आरोप में मुखिया बर्खास्त, पांच वर्षों तक चुनाव लड़ने पर भी रोक

समस्तीपुर/खानपुर : खानपुर प्रखंड अंतर्गत श्रीपुर गाहर पश्चिमी पंचायत के मुखिया रमेश मांझी को वित्तीय…

2 घंटे ago

समस्तीपुर : शिक्षकों के तबादले के लिए नई SOP लागू, ई-शिक्षाकोष पोर्टल से होगा पूरा ऑनलाइन ट्रांसफर

शिक्षा विभाग ने जिले के शिक्षकों के स्थानांतरण एवं पदस्थापन के लिए बहुप्रतीक्षित मानक संचालन…

5 घंटे ago

समस्तीपुर के धरमपुर में BJP अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा अटल बिहारी वाजपेई सम्मान समारोह आयोजित

समस्तीपुर : भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा, बिहार प्रदेश की ओर से शनिवार को शहर…

6 घंटे ago

समस्तीपुर वीमेंस कॉलेज में निर्वाचन साक्षरता क्लब का जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 

समस्तीपुर : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले में संचालित निर्वाचन साक्षरता क्लबों के…

14 घंटे ago