समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

घायल मुखिया पुत्र के बयान पर अज्ञात बदमाशों पर प्राथमिकी दर्ज, क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान अपराधियों ने मारी थी गोली 

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के चकमेहसी थाना क्षेत्र के मालीनगर पंचायत की मुखिया मंजू देवी के पुत्र प्रशांत कुमार उर्फ मन्नी सिंह को गोली तार जख्मी करने के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।

मुखिया के जख्मी पुत्र के बयान पर चकमेहसी थाना में बुधवार देर शाम दर्ज की गई प्राथमिकी में अज्ञात बदमाशों को आरोपित किया गया है। थाना अध्यक्ष चंद्र किशोर टुडू ने बताया कि मुखिया पुत्र के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करने के बाद बदमाशों की पहचान के लिए गिरफ्तारी छापेमारी जारी है।

IMG 20221030 WA0023

बताते चलें कि बीते शनिवार को मालीनगर खेल मैदान में स्व. मंटू सिंह स्मृति कप क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले के दौरान टूर्नामेंट के आयोजक सह मालीनगर के मुखिया पुत्र को बाइक से पहुंचे तीन बदमाशों ने गोली मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया था। जिसके बाद से मुखिया पुत्र का इलाज मुजफ्फरपुर के निजी नर्सिंग होम में जारी है।

1080 x 608new file page 0001 1

1 840x760 1IMG 20211012 WA0017IMG 20221203 WA0074 01IMG 20230109 WA000720x10 Hoarding 12.01.2023 scaledIMG 20230115 WA0020 01Post 193 scaled