समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

बिहार: विदाई के वक्त दूल्हा बोला- दुल्हन का वर्जिनिटी टेस्ट कराओ, दूल्हे समेत 4 को बनाया बंधक, बिना दुल्हन लौटी बारात

पूर्वी चंपारण जिला के मोतिहारी स्थित तुरकौलिया थाना क्षेत्र से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. दरअसल शादी के बाद विदाई के समय किसी बात पर हुए विवाद को लेकर दूल्हे ने ऐसी डिमांड रख दी जिसे सुनकर सभी हैरान रह गए. लड़के ने नई नवेली दुल्हन के सामने वर्जिनिटी टेस्ट की मांग रख दी. जिसके बाद वहां हंगामा खड़ा हो गया और लड़की पक्ष के लोगों ने बारातियों को बंधक बना लिया. बाद में पुलिस की पहल पर दो दिनों बाद बंधक बने लोग छूट तो गए, लेकिन उन्हें बिना दुल्हन के ही अपने घर लौटना पड़ा. पूरा मामला तुरकौलिया थाना क्षेत्र का है.

दूल्हे ने की अजीबोगरीब मांग:

मिली जानकारी के अनुसार तुरकौलिया थाना के चारगाहा में 16 नवंबर को गुदरी बैठा की बेटी की शादी थी. शादी की सभी तैयारी पूरी हो गई. बारात बेतिया के मझौलिया थाना क्षेत्र स्थित अहवर शेख गांव से आई. जयमाला हुआ, बारातियों ने नाश्ता किया और खाना खाया. इधर शादी की रश्म होने लगी और शादी भी हो गई, लेकिन 17 नवंबर की सुबह लड़की की विदाई के समय लड़का और लड़की पक्ष के बीच किसी बात पर विवाद हो गया. धक्का-मुक्की होने लगी तभी लड़की पक्ष ने कागज पर बॉन्ड बनाकर मांग रखी कि लड़की को ससुराल में कोई कष्ट नहीं होगा. इस बात पर दूल्हा सूरज बैठा नाराज हो गया और लड़की की वर्जिनिटी टेस्ट की मांग रख दी. जिसके बाद विवाद काफी बढ़ गया और लड़की पक्ष के लोगों ने बरातियों को बंधक बना लिया.

IMG 20221030 WA0004

दुल्हन ने किया ससुराल जाने से इंकार:

इस विवाद को लेकर दो दिनों तक स्थानीय स्तर पर पंचायती चली, लेकिन पंचायती से भी जब निदान नहीं निकला तो लड़के पक्ष ने पुलिस से गुहार लगाई. गांव वालों ने लड़का और लड़की पक्ष के बीच मामला सुलझाने की कोशिश की लेकिन गांव वालों के दो दिनों का प्रयास विफल रहा. लड़के पक्ष वालों ने थाना से गुहार लगाई, तुरकौलिया थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों के सहयोग से लड़के और लड़की पक्ष के बीच समझौता कराया.

IMG 20220728 WA0089

हालांकि नववधु ने दुल्हे के साथ जाने से मना कर दिया. जिसके बाद दूल्हे को बिना अपनी दुल्हन के ही अपने घर लौट पड़ा. वहीं कई लोग दूल्हे की इस मांग से काफी हैरान भी हैं. 21वीं सदी में भी लड़कियों ऐसी विचार धारा का सामना करना पर रहा है.

IMG 20221115 WA0005 01

IMG 20211012 WA0017JPCS3 011 840x760 1Banner 03 01IMG 20221017 WA0000 01IMG 20221117 WA0070 01Post 183