समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर व रेणु देवी को घर खाली करने का मिला नोटिस, भाजपा का हमला, नीतीश ऐसा ही करते हैं

सरकार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को पद तो मिल गया, लेकिन इस पद के लिए तय सरकारी बंगला अब तक नहीं मिला है। कारण, पूर्व उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद पद से हटने के बाद भी पुराने आवास में बने हुए हैं। यही हाल पूर्व उप मुख्यमंत्री रेणु देवी का है। वह भी पद के साथ मिला बंगला नहीं छोड़ रही हैं। अब सरकार ने सख्ती करने का निर्णय लिया है। भवन निर्माण मंत्री डा. अशोक चौधरी ने कहा-ये मर्जी से आवास खाली नहीं करते हैं तो मजिस्ट्रेट तैनात कर खाली कराया जाएगा।

राज्य सरकार में सिर्फ दो पद धारकों के लिए स्थायी आवास निर्धारित है। इसे सरकारी हिन्दी में कर्णांकित आवास कहा जाता है। मुख्यमंत्री के लिए यह पहले से निर्धारित था। 2015 में बनी महागठबंधन की सरकार ने उप मुख्यमंत्री के लिए भी आवास कर्णांकित कर दिया। यह देशरत्न मार्ग स्थित पांच नम्बर का आवास है।

IMG 20221030 WA0004

तीन महीने से तेजस्वी कर रहे इंतजार

उप मुख्यमंत्री बनने के तीन महीने बाद भी तेजस्वी यादव इस आवास में नहीं आ पाए हैं। वह विपक्ष के नेता की हैसियत से आवंटित पुराने आवास में रह रहे हैं। संयोगवश पूर्व उप मुख्यमंत्री रेणु देवी का आवास तेजस्वी के बड़े भाई और पर्यावरण एवं वन मंत्री तेज प्रताप यादव को दिया गया है। वह भी नए आवास में नहीं आ पाए हैं। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के पूर्व मंत्री रामसूरत कुमार भी पुराने आवास को नहीं छोड़ पाए हैं।

IMG 20220728 WA0089

बंगले पर हो चुका है विवाद

कैबिनेट की बैठक पिछले मंगलवार को हुई तो हाल में बैठे मंत्रियों के बीच बंगला को लेकर तीखी झड़प हो गई। लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री ललित कुमार यादव ने अब तक बंगला न मिलने के लिए नाराजगी जाहिर की तो भवन निर्माण मंत्री डा. अशोक चौधरी ने बेचारगी के साथ कहा कि वे क्या करें। भाजपा कोटे के पुराने मंत्री घर छोड़ ही नहीं रहे हैं। हालांकि उस समय कैबिनेट की बैठक की औपचारिक शुरुआत नहीं हुई थी। ललित यादव को आवंटित आवास में उनके विभाग के पूर्व मंत्री डा. रामप्रीत पासवान रह रहे हैं।

IMG 20221115 WA0005 01

कुछ पूर्व मंत्रियों को मिली राहत

भाजपा कोटे के कुछ पूर्व मंत्री अपने पुराने आवास में ही रहेंगे। ये हैं-शाहनवाज हुसैन, नीतिन नवीन और मंगल पांडये। इनके आवास अब विधानसभा या विधान परिषद पुल में चले गए हैं।

Banner 03 01

सरकार अपना रही दोहरी नीति 

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डा. संजय जायसवाल ने कहा कि दो पूर्व उप मुख्यमंत्रियों को आवास खाली करने के लिए नोटिस दिया गया है। जबकि विधान परिषद के एक पूर्व सदस्य कार्यकाल समाप्त होने के बाद भी सरकारी आवास में बने हुए हैं। यह सरकार की दोहरी नीति है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) हमेशा ऐसा ही करते हैं।

JPCS3 011 840x760 1IMG 20211012 WA0017IMG 20221017 WA0000 01IMG 20221117 WA0070 01Post 183