समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

समस्तीपुर में 16 पुड़िया स्मैक के साथ सात युवक गिरफ्तार, FIR दर्ज 

paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के समस्तीपुर-दरभंगा मुख्य सड़क किनारे मिर्जापुर चौक के समीप मंगलवार की शाम पुलिस ने छापेमारी कर सात युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 16 पुड़िया स्मैक (ब्राउन शुगर) भी बरामद की है। गिरफ्तार सभी युवकों को हिरासत में लेकर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मिर्जापुर चौक के समीप एक घर में कुछ युवक मादक पदार्थ के साथ मौजूद हैं।

IMG 20261105 WA0012

सूचना मिलते ही कल्याणपुर थानाध्यक्ष रणवीर कुमार राउत के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने सात युवकों को मादक पदार्थ के साथ पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से 16 पुड़िया स्मैक बरामद की गई। पुलिस की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, गिरफ्तार युवकों में ध्रुवगामा गांव के गौरी शंकर ठाकुर के पुत्र रूपेश कुमार, नवीन कुमार ठाकुर के पुत्र गंगेश कुमार और बसंत कुमार सिंह के पुत्र ऋषि राज रमन शामिल हैं। वहीं मिर्जापुर गांव के पप्पू सहनी के पुत्र जयकिशन, गुंजन सहनी के पुत्र बादल कुमार, विनोद सहनी के पुत्र छोटू कुमार और रामबली सहनी के पुत्र सोनू कुमार को गिरफ्तार किया गया है। थानाध्यक्ष रणवीर कुमार राउत ने बताया कि बरामद पुड़िया को जब्त कर लिया गया है। इस मामले में कल्याणपुर थाना कांड संख्या 437/26 दर्ज कर आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।

IMG 20240904 WA0139

FB ADD scaled

IMG 20260516 WA0116

20201015 075150