समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

बिहार: शादी तय हुई किसी और से, बारात में दूल्हा बनकर कोई और आ गया, फ‍िर खूब हुई फायरिंग, दुल्हन के भाई की मौत

बिहार में भागलपुर के नवगछिया इलाके में एक शादी समारोह के दौरान खूब फायरिंग हुई। लड़की पक्ष के एक लोग की मौत हो गई है, दो अन्‍य जख्‍मी हैं। लड़की वालों का आरोप है कि जिस लड़के से शादी तय हुई थी, उसके बदले कोई दूसरा लड़का शादी करने आया था। इस कारण लड़की ने शादी से इनकार कर दिया। इसके बाद दोनों पक्षों में खूब मारपीट हुई। फायरिंग की गई। पुलिस के पहुंचने पर सब शांत हुआ, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। रंगरा सहायक थाना क्षेत्र के सोहौड़ा गांव में शादी समारोह के दौरान यह घटना घटी।

कैलाश यादव की पुत्री अंजली कुमारी की शादी सोमवार रात को होनी थी। खगड़िया के बन्देहरा गांव से बारात रात्रि नौ बजे पहुंची। लकड़ी वालों ने दूल्‍हा देखते ही कहा कि यह तो कोई दूसरा है। लड़की ने भी यह कोई दूसरा लड़का है, जिससे शादी तय हुई थी वह नहीं है। लड़का बदला गया है। लड़की वालों ने शादी से इनकार दिया। बारात पक्ष के लोगों ने कुछ ग्रामीणों का सहयोग लेकर लड़की के पिता पर दबाव बनाना शुरू किया। शादी करवाने को कहा। इस दौरान कैलाश यादव के भतीजा शादी नहीं होने देने के पक्ष में थे। दो बारात पक्ष के समर्थकों और कैलाश यादव के भतीजे के बीच विवाद शुरू हो गया। मारपीट होने लगा।

IMG 20220723 WA0098

बारात पक्ष के समर्थकों ने पहले लाठी डंडे से कैलाश यादव के भतीजे को पीट दिया। इसके बाद फायरिंग शुरू कर दी। राजू यादव को दो गोली लग गयी, उसकी मौत हो गई। इसके बाद डर से सभी बाराती यहां से घर लौट गए। ग्रामीणों ने कहा कि गांव के ही सोनेलाल, मुकेश यादव, सौरभ यादव, हीरालाल यादव, रणवीर यादव, कोकन यादव समेत कुल नौ लोगों ने गोली बारी कर राजू की हत्या की है। राजू के भाई कारेलाल यादव, मिथुन यादव की पिटाई कर दोनों को गंभीर रूप से घायल कर दिया।

IMG 20220728 WA0089

गहरे सदमे में हैं ग्रामीण

मृतक राजू विवाहित था। महज सात आठ माह पहले उसकी शादी मानसी में हुई थी। वह बीएलएस कॉलेज का छात्र था। सेना में जाने की तैयारी कर रहा था। अपने पांच भाइयों में वह सबसे छोटा था। मृतक प्रेमीलाल यादव का छोटा पुत्र राजू यादव है। घायलों में मृतक के भाई कारे लाल यादव और मिथुन कुमार है। राजू यादव को एक गोली सीने में और एक गोली बांह पर गली थी। पुलिस ने शव को अनुमंडल अस्पताल भेजा। घायलों को अस्पताल पहुंचाया। मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर अंतिम संस्कार के लिए परिजनों कौ सौंप दिया। देर रात परिजन और कई ग्रामीण नवगछिया अनुमंडल अस्पताल पहुंच गए थे। लड़का पक्ष से भी पांच लोग घायल हैं। रंगरा पीएचसी में इलाज किया जा रहा है।

IMG 20221115 WA0005 01

Banner 03 01IMG 20221017 WA0000 01IMG 20221117 WA0070 011 840x760 1IMG 20211012 WA0017JPCS3 01Post 183