बिहार के वैशाली में रविवार की रात बड़ा हादसा हो गया। महनार हाजीपुर मुख्य मार्ग पर देसरी थाना क्षेत्र के नयागांव टोला के नजदीक एक अनियंत्रित ट्रक चालक ने सड़क किनारे पूजा कर रहे करीब एक दर्जन लोगों को रौंद दिया। हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई है। कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।
सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची है। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि घायलों में कई लोगों की हालत गंभीर है। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया है। घायलों में आठ और छह साल की बच्ची भी शामिल है।
मिली जानकारी के अनुसार रविवार की रात कुछ लोग महनार हाजीपुर मुख्य मार्ग पर देसरी थाना क्षेत्र के नयागांव टोला के नजदीक एक पेड़ के नीचे पूजा कर रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से एक ट्रक आया और सभी को रौंद दिया। कुचलने के बाद ट्रक पास के पीपल के पेड़ से टकरा गया।
एक साथ दर्जनभर लोगों को रौंदने के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। लोग कुछ समझ पाते इससे पहले ट्रक चालक फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी। जानकारी होने पर देसरी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची।
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायलों की मदद की। अफरातफरी के बीच जख्मियों का तुरंत प्राथमिक उपचार किया गया। पुलिस को सूचना देने के बाद इलाके के लोगों ने मदद करते हुए घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोहनपुर प्रखंड क्षेत्र के धरनी पट्टी पश्चिम पंचायत के मकनपुर…
समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए शराब…
बिहार के वैशाली में एक महिला की लाश जलती चिता बुझाकर पुलिस ले गई। मृत…
समस्तीपुर : आधुनिक चिकित्सा की चमक और अंग्रेजी दवाओं के बढ़ते प्रभाव के बीच समस्तीपुर…
समस्तीपुर : शहर की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने के प्रशासनिक दावों के बीच डीएम…
बिहार में कानून व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए राज्य सरकार ने एक बड़ा…