Bihar

बिहार: जलती चिता से महिला की लाश उठा ले गई पुलिस, परिजन बोले- सुसराल वालों ने पहले पेट्रोल डालकर जलाया; बच गई तो जहर का इंजेक्शन दिलवाया

बिहार के वैशाली में एक महिला की लाश जलती चिता बुझाकर पुलिस ले गई। मृत महिला के घर वालों का आरोप है कि उनकी बेटी को ससुराल वालों ने पहले जिंदा जलाने की कोशिश की गई। वो बच गई तो अस्पताल में जहर का इंजेक्शन दिलवाकर मार दिया गया।

फिर गंडक नदी के किनारे आनन-फानन में उसका अंतिम संस्कार किया जा रहा था, तभी मायके वाले पुलिस को लेकर पहुंच गए।पुलिस ने जलती चिता को कब्जे में लिया, लेकिन सिर्फ हडि्डयां बचीं थीं। मृतका की पहचान खुशबू कुमारी (20) के रूप में हुई है। घटना लालगंज थाना क्षेत्र के पिरापुर गांव की है। मायके वालों ने पति, सास-ससुर, देवर समेत 7 के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने ससुर को श्मशान घाट से ही गिरफ्तार कर लिया है।

2 साल पहले हुई थी शादी

खुशबू की शादी करीब दो साल पहले हिंदू रीति-रिवाज से पिरापुर के रवि कुमार से हुई थी। खुशबू के भाई रोशन कुमार ने बताया कि शादी के शुरुआती समय में सब कुछ सामान्य था, लेकिन कुछ समय बाद ससुराल पक्ष ने दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। विरोध करने पर उसे जान से मारने और शव गायब करने की धमकी दी जाती थी।

पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया, फिर अस्पताल ले गए

मृतका के भाई और मां ने आरोप लगाया कि 19 मार्च को दहेज के लिए बेटी के साथ मारपीट की, फिर बाइक से पेट्रोल निकालकर खुशबू के ऊपर डाल दिया। इसके बाद आग लगा दी। वारदात के बाद ससुराल पक्ष ने घटना को छिपाने के लिए उसे हाजीपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

खूशबू के भाई का आरोप है, ‘ससुराल वालों ने इलाज के दौरान जहर का इंजेक्शन दिलवाकर मेरी बेटी की हत्या कर दी। इसके बाद बिना मायके वालों को सूचना दिए गंडक नदी के किनारे शव का अंतिम संस्कार शुरू कर दिया गया।

हमलोगों को खबर मिली तो हमने इसकी सूचना पुलिस को दी। जैसे ही हमलोग पहुंचे ही ससुरालवाले अधजला शव छोड़कर फरार हो गए।’

मायके वालों ने रविराज कुमार (पति), भरत राय (ससुर), सास, 3 देवर- पुतुल, रंजन, अंकुश और ननद मनीषा कुमारी के खिलाफ नामजद FIR करवाई है।

एसडीपीओ गोपाल मंडल ने बताया कि मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जलती चिता को बुझाकर जांच शुरू की। एफएसएल टीम को भी सबूत इकट्ठा करने के लिए बुलाया गया। पुलिस ने मृतका के ससुर को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपी फरार हैं। फरार आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

7 घंटे ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

8 घंटे ago

दलसिंहसराय स्थित कनक हॉस्पिटल में बच्ची की मौ’त पर हंगामा, दो दिन से मृ’त बच्ची को वेंटिलेटर पर जिंदा बता इलाज का आरोप

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक स्थित कनक हॉस्पिटल में एक…

17 घंटे ago