Samastipur

समस्तीपुर : साइलेंट जेनरेटर में छिपाकर ले जाई जा रही 691 लीटर विदेशी शराब बरामद

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए शराब तस्करी के एक अनोखे तरीके का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने पिकअप वाहन में साइलेंट जेनरेटर के अंदर छिपाकर ले जाई जा रही भारी मात्रा में विदेशी शराब जब्त की है। थानाध्यक्ष लालबाबू कुमार के नेतृत्व में डाकबंगला के समीप की जा रही वाहन चेकिंग के दौरान उक्त पिकअप को रोककर उसकी तलाशी ली गई।

जांच के दौरान साइलेंट जेनसेट के भीतर छिपाकर रखे गए कुल 77 कार्टून विदेशी शराब बरामद किए गए, जिसकी कुल मात्रा 691.56 लीटर बताई जा रही है। पुलिस ने मौके से पिकअप वाहन को जब्त कर लिया है। साथ ही वाहन चालक झारखंड के धनबाद जिला के बैंक मोड़ निवासी गौरव कुमार सिंह को गिरफ्तार किया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि शराब तस्कर पुलिस से बचने के लिए लगातार नए-नए तरीके अपना रहे हैं, लेकिन पुलिस की सतर्कता के कारण ऐसे प्रयास विफल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। पुलिस इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में भी जुटी हुई है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में रात और सुबह के समय लगेगी हल्की ठंड, 14 से 18 अक्टूबर के मौसम पूर्वानुमान में तापमान गिरने का अलर्ट

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पूसा स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र और भारत मौसम…

5 घंटे ago

समस्तीपुर : फर्जी APK फाइल डाउनलोड कराकर महिला स्वास्थ्यकर्मी के खाते से उड़ाए 2.07 लाख रुपये

समस्तीपुर : साइबर ठगों ने एक बार फिर अपनी चालाकी से एक महिला स्वास्थ्यकर्मी को…

17 घंटे ago

दुर्गापूजा और रावण दहन को लेकर समस्तीपुर जिला प्रशासन अलर्ट, DM और SP ने की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा

समस्तीपुर : दुर्गापूजा, विजयादशमी, मूर्ति विसर्जन और रावण दहन को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में…

19 घंटे ago

समस्तीपुर में दु’ष्कर्म के दोषी को 10 साल सश्रम कारावास की सजा, कोर्ट ने 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया

समस्तीपुर : अनन्य विशेष न्यायाधीश (रेप एवं पॉक्सो एक्ट) मनीषा प्रकाश की अदालत ने सोमवार…

1 दिन ago

रावण दहन को लेकर SDO ने की बैठक, सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने का दिया निर्देश

समस्तीपुर : दशहरा पर्व पर आयोजित होने वाले रावण दहन कार्यक्रम को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और…

1 दिन ago