Samastipur

समस्तीपुर जदूय जिला अध्यक्ष के चुनाव में जमकर हंगामा, कई गुटों में बंटे कार्यकर्ताओं ने जमकर की नारेबाजी

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर में जदूय के जिला अध्यक्ष के चुनाव में जमकर हंगामा हुआ। कई गुटों में बंटे कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। सभी अपने अपने नेता के पक्ष में नारे लगाने के साथ चुनाव कराने की मांग कर रहे थे। वहीं कुछ लोग सर्वसम्मति से जिला अध्यक्ष का चुनाव कराने का आग्रह कर रहे थे। इससे काफी देर तक अफरातफरी मची रही। इससे कई नेता बैठक छोड़ बीच से ही निकल गये। बाद में समस्तीपुर में जिला अध्यक्ष का चुनाव कराने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अधिकृत किया गया। तब सभी कार्यकर्ता शांत हुए।

विदित हो कि जिला अध्यक्ष के पद के चुनाव के लिए रविवार को लोहिया आश्रम स्थित जदयू कार्यालय में बैठक बुलायी गयी थी। इसमें दलसिंहसराय व शिवाजीनगर को छोड़कर जिले के सभी प्रखंडों के नवनिर्वचित अध्यक्ष व डेलिगेट के अलावा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पहुंचे हुए थे। चुनाव को लेकर राज्यसभा सदस्य रामनाथ ठाकुर, पूर्व विधायक विासागर निषाद, पूर्व विधायक रामबालक राय आदि नेता भी बैठक में थे।

अध्यक्ष पद के लिए सबसे पहले नामांकन की प्रक्रिया शुरू हुई जिसमें निवर्तमान जिला अध्यक्ष अश्वमेध देवी के अलावा प्रशांत कुमार पंकज, प्रो. तकी अख्तर, सुबोध कुमार सिंह, शकुंतला वर्मा, हरिशचन्द्र राय, बिरिया देवी, रंधीर कुमार, रामदेव महतो व मो. एबाद ने नामांकन किया। उन्होंने बताया कि नामांकन के बाद सभी के नामांकन पत्रों की जांच हुई जिसमें सभी के नामांकन पत्र वैध पाये गये।

उसके बाद सभी प्रत्याशियों को किसी एक नाम पर आपसी सहमति बनाने का प्रस्ताव दिया गया। लेकिन एक नाम पर कोई सहमति नहीं बन पायी। उसके बाद सभी से विचार विमर्श के पश्चात जिला पर्यवेक्षक अंजीत चौधरी और जिला चुनाव पदाधिकारी अनस रिजवान ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर जिला अध्यक्ष के चुनाव के लिए मुख्यमंत्री को अधिकृत करने का निर्णय लिया। इसके बाद राज्य निर्वाचन अधिकारी को भेजा गया।

इससे पहले चुनाव कराने की मांग को लेकर गुटो में बंटे कार्यकर्ताओं ने जमकर नारे लगाये। सभी पार्टी के संविधान के अनुसार चुनाव कराने की मांग कर रहे थे। वहीं कुछ कार्यकर्ता पार्टी की एकता बनाये रखने का हवाला देकर जिला अध्यक्ष के नाम पर सर्वसम्मति पर बल दे रहे थे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर मुफस्सिल थाना परिसर में 6 हजार 383 लीटर शराब का किया गया विनष्टीकरण

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना परिसर में बुधवार को विभिन्न मामलों में जब्त अवैध शराब को…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में ग्रामीण प्रशिक्षण शिविर, 27 प्रवासी श्रमिकों के आश्रितों को 54 लाख रुपये की सहायता

समस्तीपुर : श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग की ओर से बुधवार को विधि…

8 घंटे ago

समस्तीपुर कॉलेज के पीछे बंद पड़े हॉस्टल में मिली अज्ञात की सड़ी-गली लाश, सनसनी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर स्थित समस्तीपुर कॉलेज के पुराने बंद पड़े हॉस्टल…

8 घंटे ago

समस्तीपुर में B.Sc. की अंतिम परीक्षा देने जा रहे छात्र की सड़क हादसे में मौ’त, 20 दिन पहले हुई थी शादी

समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे…

8 घंटे ago

समस्तीपुर DDC की अध्यक्षता में माय भारत जिला सलाहकार समिति की बैठक, दो लाख युवाओं को जोड़ने का लक्ष्य

समस्तीपुर : समस्तीपुर में बुधवार को माय भारत (मेरा युवा भारत) की जिला सलाहकार समिति…

10 घंटे ago

आज शाम बिहार कैबिनेट की बड़ी बैठक, मिल सकती है नई नौकरियों, योजनाओं और विकास परियोजनाओं को मंजूरी

बिहार सरकार की आज होने वाली कैबिनेट बैठक पर पूरे राज्य की नजरें टिकी हैं।…

14 घंटे ago