समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

बिहार में बड़ा हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने 15 लोगों को कुचला, 8 की मौत, मची चीख-पुकार

IMG 20221030 WA0004

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

बिहार के वैशाली में रविवार की रात बड़ा हादसा हो गया। महनार हाजीपुर मुख्य मार्ग पर देसरी थाना क्षेत्र के नयागांव टोला के नजदीक एक अनियंत्रित ट्रक चालक ने सड़क किनारे पूजा कर रहे करीब एक दर्जन लोगों को रौंद दिया। हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई है। कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।

नजदीकी अस्पताल में कराया गया भर्ती :

सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची है। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि घायलों में कई लोगों की हालत गंभीर है। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया है। घायलों में आठ और छह साल की बच्ची भी शामिल है।

1 840x760 1

रौंदने के बाद पेड़ से टकराया ट्रक :

मिली जानकारी के अनुसार रविवार की रात कुछ लोग महनार हाजीपुर मुख्य मार्ग पर देसरी थाना क्षेत्र के नयागांव टोला के नजदीक एक पेड़ के नीचे पूजा कर रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से एक ट्रक आया और सभी को रौंद दिया। कुचलने के बाद ट्रक पास के पीपल के पेड़ से टकरा गया।

IMG 20211012 WA0017

हादसे के बाद अफरातफरी का माहौल :

एक साथ दर्जनभर लोगों को रौंदने के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। लोग कुछ समझ पाते इससे पहले ट्रक चालक फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी। जानकारी होने पर देसरी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची।

स्थानीय लोगों ने की घायलों की मदद :

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायलों की मदद की। अफरातफरी के बीच जख्मियों का तुरंत प्राथमिक उपचार किया गया। पुलिस को सूचना देने के बाद इलाके के लोगों ने मदद करते हुए घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की।

IMG 20220728 WA0089

Banner 03 01

JPCS3 01

IMG 20221017 WA0000 01

IMG 20221117 WA0070 01

IMG 20221115 WA0005 01

Post 183

20201015 075150