समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोहनपुर प्रखंड क्षेत्र के धरनी पट्टी पश्चिम पंचायत के मकनपुर गांव में रविवार को उस समय दर्दनाक मंजर देखने को मिला, जब अचानक लगी भीषण आग ने किसानों के सपनों को जलाकर राख कर दिया। जिन खेतों में कुछ ही दिनों बाद हंसी-खुशी के बीच कटनी होनी थी, वहां अब सिर्फ राख और सन्नाटा पसरा है। खेत में लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और करीब 100 बीघा से अधिक में लगी तैयार गेहूं की फसल को अपनी चपेट में ले लिया। खेतों में लहलहाती सुनहरी बालियां, जो किसानों की मेहनत और उम्मीदों की कहानी कह रही थीं, कुछ ही पलों में धुएं और राख में बदल गईं।
यह सिर्फ फसल नहीं थी, बल्कि किसानों के अरमान थे, उनके बच्चों की पढ़ाई का सहारा था, घर की रसोई का भरोसा था और कर्ज चुकाने की उम्मीद थी। किसी किसान ने कर्ज लेकर बीज बोया था, तो किसी ने मजदूरी कर खेत तैयार किया था। पांच महीनों तक पसीना बहाकर तैयार की गई यह फसल कटाई से ठीक पहले आग की भेंट चढ़ गई। घटना के दौरान किसान आग बुझाने की हर संभव कोशिश करते रहे, लेकिन आग इतनी भयानक थी कि उनकी एक न चली।
अगलगी की घटना में किसानों की पूरी फसल जलकर बर्बाद हो गई, जिससे गांव में मायूसी और दर्द का माहौल है। आग बुझने के बाद खेतों में बची सिर्फ राख, जली हुई बालियां और किसानों की नम आंखें इस त्रासदी की गवाही दे रही थीं। ग्रामीणों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है ताकि प्रभावित किसानों को इस कठिन समय में कुछ सहारा मिल सके। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पूसा स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र और भारत मौसम…
समस्तीपुर : साइबर ठगों ने एक बार फिर अपनी चालाकी से एक महिला स्वास्थ्यकर्मी को…
समस्तीपुर : दुर्गापूजा, विजयादशमी, मूर्ति विसर्जन और रावण दहन को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में…
समस्तीपुर : प्रतिभा जब शोध और नवाचार के साथ आगे बढ़ती है, तो उसकी पहचान…
समस्तीपुर : अनन्य विशेष न्यायाधीश (रेप एवं पॉक्सो एक्ट) मनीषा प्रकाश की अदालत ने सोमवार…
समस्तीपुर : दशहरा पर्व पर आयोजित होने वाले रावण दहन कार्यक्रम को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और…