बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने एक बार फिर प्रशांत किशोर पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि वो बीजेपी के एजेंडे पर चल रहा है, उसे जो मन में आता है बोलता है. हम लोगों का इससे कोई लेना देना नहीं है, उसे जो बोलना है बोलने दीजिए.
सीएम नीतीश ने ये भी साफ किया कि उन्होंने पीके को नहीं बुलाया था, वो खुद मिलने आया था. दरअसल हाल ही में प्रशांत किशोर ने कहा था कि नीतीश ने उन्हें एक बार फिर अपनी पार्टी में शामिल होने का ऑफर दिया था. इस दौरान नीतीश ने दावा किया कि, ‘प्रशांत किशोर ने 5 साल पहले जेडीयू का कांग्रेस में विलय करने की सलाह दी थी, लेकिन हमने इसे ठुकरा दिया’.
“इनलोगों का कोई ठिकाना है, मेरे घर में रहता था, अब जो चाहे बोलता रहता है. हम उसको नहीं बुलाए थे, खुद आया था मिलने के लिए .हम लोगों को इससे कोई लेना देना नहीं है. एक बार हमसे कह रहा था कि अपनी पार्टी को कांग्रेस में मर्ज कर लिजीए, भला बताइये हम कांग्रेस में मर्ज करेंगे. हमने इसे ठुकरा दिया. अब जहां गया है, बीजेपी में उस हिसाब से काम कर रहा है” अच्छा है बेचारे को वहां भी जगह मिल जाए केंद्र में भी– नीतीश कुमार, सीएम, बिहार
बिहार में एनडीए के घटक दलों के बीच अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के आरक्षण…
समस्तीपुर/पूसा : समस्तीपुर समेत उतर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों मेंं हल्के से…
समस्तीपुर : बूढ़ी गंडक नदी में पुल से छलांग लगाने वाले सहायक प्रोफेसर नवीन कुमार…
समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर टारा गांव में सेवानिवृत्त शिक्षक…
समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के नाजिरपुर पंचायत स्थित नाजिरपुर हाट के…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन पर शुक्रवार की दोपहर जयनगर से आनंद विहार जा रही गरीब…