Bihar

बिहार: मरे हुए पड़ोसी को जिंदा नहीं करने पर डायन बता बुजुर्ग महिला को राॅड से दागा, हालत गंभीर

बिहार में डायन के शक में महिला को प्रताड़ित करने का एक और मामला सामने आ गया है. मुंगेर में एक वृद्धा के उपर डायन होने का आरोप लगाकर उसके साथ जमकर मारपीट की गयी. हैवानियत का खेल यहीं नहीं रुका बल्कि उस बुजुर्ग महिला से मारपीट के बाद गर्म रड से उसके शरीर को दागा गया. वृद्धा को इलाज के लिए परिजन अस्पताल ले गये जबकि पुलिस इस मामले में छानबीन कर रही है.

मारपीट के बाद शरीर को दागा

हवेली खड़गपुर प्रखंड के नक्सल प्रभावित कुलहरिया गांव में डायन का आरोप लगाकर शुक्रवार की सुबह 70 वर्षीय वृद्ध महिला मक्कू देवी के साथ पड़ोसियों ने जमकर मारपीट की. गर्म सरिया से उसके शरीर को दागा गया. जिसमें वह बुरी तरह जख्मी हो गयी. परिजनों ने इलाज के लिए खड़गपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. लेकिन चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए मुंगेर सदर अस्पताल रेफर कर दिया. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

पड़ोसी ने मरे हुए इंसान को जिंदा करने कहा

घायल मक्कू देवी के पुत्र नरेश बेसरा ने बताया कि कि पड़ोस के डेम्डा सोरेन के घर जॉन्डिस बीमारी से किसी व्यक्ति की मृत्यु हो गयी थी. उन लोगों ने मेरी मां को अपने घर बुलाकर उसे जीवित करने को कहा. लेकिन मेरी मां उसे जीवित कैसे करती. प्रकाश सोरेन, देवा सोरेन, डेम्पो सोरेन ने मेरी मां को अपने घर बुलाकर मृत व्यक्ति को जीवित करने के लिए प्रताड़ित करने लगे. जब मां ने कहा कि वह कोई भगवान, ओझा-गुनी नहीं है जो मृत व्यक्ति को जीवित कर देगी.

महिला की हालत नाजुक

पीड़ित महिला के बेटे ने कहा कि उनलोगों ने मेरी मां के साथ मारपीट शुरू कर दी. गर्म सरिया से मां की पिटाई की गयी. जिसमें मां गंभीर रूप से घायल हो गयी. हमलोग उसे लेकर इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे. इलाज कर रहे चिकित्सक ने बताया कि महिला की स्थिति काफी नाजुक है. इसलिए प्राथमिक उपचार देकर बेहतर इलाज हेतु मुंगेर रेफर किया गया है.

कहते हैं पुलिस अधिकारी

शामपुर सहायक थानाध्यक्ष ओमप्रकाश दुबे ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है. अब तक कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है.

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार NDA में आरक्षण पर रार, सब-कोटा का मांझी के बेटे ने किया समर्थन तो चिराग ने जताया विरोध

बिहार में एनडीए के घटक दलों के बीच अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के आरक्षण…

9 घंटे ago

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों तक बारिश की संभावना

समस्तीपुर/पूसा : समस्तीपुर समेत उतर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों मेंं हल्के से…

11 घंटे ago

चौकीदार को धक्का देकर कल्याणपुर थाना परिसर से फरार हुआ चोरी का संदिग्ध आरोपी, शौचालय जाने की बात कहकर भागा

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर टारा गांव में सेवानिवृत्त शिक्षक…

22 घंटे ago

समस्तीपुर : ट्रक तलाशी के दौरान पुलिस से मारपीट, ASI समेत कई पुलिसकर्मी चोटिल, वर्दी से नेम बैज उखाड़ने और बंधक बनाने का आरोप, तीन गिरफ्तार 

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के नाजिरपुर पंचायत स्थित नाजिरपुर हाट के…

22 घंटे ago

गरीब रथ एक्सप्रेस में महिला यात्री की अचानक मौ’त, समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर उतारा गया शव

समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन पर शुक्रवार की दोपहर जयनगर से आनंद विहार जा रही गरीब…

22 घंटे ago