बिहार में कई जगहों पर NIA की रेड, पटना, औरंगाबाद, गया, रोहतास में छापेमारी

माओवादी गतिविधियों को लेकर माओवादी सेंट्रल कमेटी के सदस्‍य विजय आर्य के पटना समेत तीन ठिकानों पर एनआइए की छापेमारी चल रही है। माओवादी के सेंट्रल कमिटी के मेंबर विजय आर्य के पटना के शास्त्रीनगर स्थित एजी कालोनी में बेटा औरंगाबाद जिले के गोह के महेश परासी स्थित बेटी जिला पार्षद शोभा कुमारी, गया जिले के कोच थाना अंतर्गत करवा गांव स्थित पैतृक आवास पर सुबह से ही एनआइए छापेमारी कर रही है। पटना के एजी कॉलोनी समेत औरंगाबाद और गया में एनआइए की टीम जांच-पड़ताल कर रही है। रोहतास में भी विजय आर्य के सहयोगियों के दो ठिकानों पर एनआईए छापेमारी कर रही है।

विजय आर्य की पत्‍नी व अन्‍य से की पूछताछ 

गया जिला मुख्यालय से करीब 30 किलोमीटर की दूरी पर गुरारू प्रखंड के अंतर्गत कोंच थाना क्षेत्र के करमा गांव में स्थित प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के शीर्षस्थ नेता विजय कुमार आर्य के पैतृक घर पर शुक्रवार की सुबह एनआइए की टीम ने छापेमारी की। हालांकि विजय फिलहाल पटना के बेउर जेल में बंद है। छापामारी से गांव के ग्रामीणों में दहशत कायम हो गया। स्थानीय ग्रामीणों ने एनआइए की कार्रवाई से दूरी बना रखा है । सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सुबह करीब 8 बजे  तीन वाहनों पर पुलिस के जवानों के साथ एनआइए की टीम यहां छापेमारी करने पहुंची । एनआइए की टीम घर में मौजूद विजय आर्य की पत्नी किरण देवी व परिवार के अन्य महिला सदस्यों से पूछताछ कर रही है । पुलिस के जवानों के अतिरिक्त पूछताछ करने वाले लोगों में  3 से 4 की संख्या में एनआइए के सदस्य मौजूद है।

करमा गांव प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के सांस्कृतिक राजधानी के रूप में चर्चित है । इस गांव के निवासी विजय संगठन के केंद्रीय कमेटी में भी अहम जिम्मेदारी निभा चुके हैं । करीब 80 के दशक से वर्ग संघर्ष की आग ने विजय को भी नक्सली संगठन से जुड़ने के लिए मजबूर कर दिया । जिसके बाद उन्होंने कभी समाज के मुख्यधारा से जुड़ाव नहीं रखा ।

औरंगाबाद और गया में भी छापेमारी

औरंगाबाद में भाकपा माओवादी नक्सली विजय आर्य के दामाद राजद नेता श्याम सुंदर के घर उपहारा थाना क्षेत्र के महेश परासी गांव में एनआइए की टीम शुक्रवार सुबह से छापेमारी कर रही है। श्याम सुंदर की पत्नी शोभा देवी गोह की जिला पार्षद हैं। विजय आर्य की बेटी होने के कारण एनआइए की टीम छापेमारी कर रही है। जो जानकारी मिली है उसके अनुसार जिला पार्षद के घर से कोई आपत्तिजनक सामान नहीं मिला है। घर से कुछ कागजात और पासबुक को एनआइए की टीम ने जब्त किया है। महेश परासी गांव जिला मुख्यालय से करीब 50 किमी दूर है।फीगंज थाना क्षेत्र के चंदौल गांव में विजय आर्य के सहयोगी नक्सली अनिल यादव के घर भी एनआइए की छापेमारी जारी है। अनिल वर्तमान में जेल में है। वहीं गया में करमा गांव में विजय आर्य के घर पर छापेमारी की जा रही है।

रोहतास से हुई थी विजय आर्य की गिरफ्तारी

बता दें कि 12 अप्रैल को रोहतास के सम्‍हूता गांव के उमेश चौधरी के घर में नक्‍सलियों के छिपे होने की सूचना पर पुलिस टीम ने रेड की थी। वहां से विजय कुमार आर्य उर्फ दिलीप उर्फ अमर उर्फ यशपाल जी उर्फ यशपाल उर्फ प्रभात उर्फ रमण जी उर्फ श्रवण जी, पिता रामजतन सिंह यादव, ग्राम करमा, थाना कोच, जिला गया एवं उमेश चौधरी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार विजय आर्य ने बताया कि वे भाकपा माओवादी नक्‍सली संगठन के केंद्रीय कमेटी (कोयल संघ जोन) के प्रभारी हैं। उनके पास से हार्ड डिस्‍क, पेन ड्राइव और टैबलेट समेत कई नक्‍सली दस्‍तावेज बरामद किए गए थे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में आम हड़ताल के समर्थन में सड़कों पर उतरे कर्मचारी, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

समस्तीपुर : अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को बिहार राज्य…

9 घंटे ago

आरोपी की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस पर हमला मामले में पांच नामजद अभियुक्तों पर FIR दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव में बुधवार को एक आरोपी की गिरफ्तारी…

9 घंटे ago

बेटी ने अपने ही मां पर लगाया जबरदस्ती गलत काम करवाने का आरोप, हंगामे की सूचना पर पहुंची डायल-112 की पुलिस टीम

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के डीआरएम कार्यालय के पीछे वाले सड़क पर गुरूवार की…

10 घंटे ago

जहर खाने से महिला की मौ’त, श्मशान घाट से समस्तीपुर पुलिस ने शव जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर निजामत वार्ड-19 में बुधवार को…

10 घंटे ago

PM मोदी और उनकी मां को गाली देने वाले शख्स को पटना हाईकोर्ट से मिली जमानत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को अपशब्द बोलने वाले आरोपी को जमानत मिल गई है.…

11 घंटे ago

समस्तीपुर में झोपड़ी से 44 लाख रुपए नगद बरामदगी को लेकर लगाए जा रहे तरह-तरह के कयास

समस्तीपुर/चकमेहसी : चकमेहसी थाना क्षेत्र के सैदपुर पंचायत के वार्ड संख्या-3 सहूरी गांव के एक…

16 घंटे ago