समस्तीपुर :- जिले के प्रभारी मंत्री व ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने डीएओ से एक सप्ताह में जिले में वितरित खाद की रिपोर्ट देने का आदेश दिया है। वे गुरुवार को समस्तीपुर कलेक्ट्रेट के सभा कक्ष में बाढ़ एवं सुखाड़ की स्थिति, तैयारी एवं विकासात्मक योजनाओं की समीक्षा कर रहे थे। बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रभारी मंत्री ने खरीफ 2022 में उर्वरक की आवश्यकता, प्राप्ति एवं वितरण संबंधी प्रतिवेदन की समीक्षा के बाद डीएओ को सभी प्रखंडों में खाद की आवश्यकता एवं वितरण संबंधी रिपोर्ट सभी जनप्रतिनिधियों को एक सप्ताह के अंदर उपलब्ध कराने का आदेश दिया।
साथ ही अगले सप्ताह तक सभी प्रखंडों में अनुश्रवण समिति की बैठक कराने का भी आदेश दिया। बैठक में विभूतिपुर विधायक अजय कुमार ने बंद नलकूप का मुद्दा उठाया। इसके जवाब में लघु सिंचाई के ईई ने बताया कि जिले में कुल 99 नलकूप हैं, जो पानी कम होने के कारण बंद हैं। इस पर मंत्री ने बंद नलकूपों को मरम्मत करवा पुन: चालू करवाने का निर्देश दिया।
पिछले दिनों से जिले में बिजली की कम आपूर्ति होने के कारण बिजली की चरमराई व्यवस्था भी बैठक में छाया रहा। इस दौरान विभाग के ईई द्वारा बताया गया कि पूरे जिले में 180 मेगावाट बिजली उपलब्ध कराया जा रहा है। इसमें सिर्फ कृषि कार्य के लिए 16 मेगावाट बिजली की खपत हो रही है।
इस पर विधायक रणविजय साहू ने कहा उनके क्षेत्र पटोरी एवं मोरवा में बिजली की स्थिति काफी खराब है। 24 घंटा में मुश्किल से 8 से 10 घंटे ही बिजली रहती है। मंत्री ने नए कनेक्शन के लिए कैंप लगाने तथा विद्युत संबंधी शिकायत के लिए 112 नंबर डायल कर अपना शिकायत दर्ज करवाने के लिए भी सभी जनप्रतिनिधियों को निर्देश दिया।
समीक्षा के दौरान गंगा नदी में बढ़े जलस्तर से हुई परेशानी, संवेदनशील क्षेत्रों की सूची, चौर में जलजमाव की समस्या, अमृत सरोबर, पीएम आवास योजना, सीएम ग्रामीण आवास योजना, आकस्मिक फसल योजना आदि पर विस्तृत चर्चा की गयी।
बैठक में शामिल जनप्रतिनिधि व अधिकारी :
समीक्षा बैठक में एमएलसी डॉ तरुण कुमार, विधायक अख्तरुल इस्लाम साहिन, अशोक कुमार, राजेश कुमार सिंह, वीरेन्द्र कुमार, रणविजय साहू, अजय कुमार, जिप अध्यक्ष खुशबू कुमारी, डीएम योगेंद्र सिंह, एसपी हृदयकांत, एसपी अजय कुमार तिवारी, डीडीसी अखिेलश कुमार सिंहा, नगर आयुक्त विभूति रंजन चौधरी सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
समस्तीपुर/दलसिंहसराय: समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय से सटे बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रसीदपुर…
समस्तीपुर/खानपुर [यशवंत चौधरी] : समस्तीपुर जिला के खानपुर प्रखंड के पुरुषोत्तमपुर अन्नु पंचायत के वार्ड…
समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…
समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…
समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…
समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक बीएड कॉलेज मोहल्ला स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित…