समस्तीपुर :- बजाज ऑटो लिमिटेड के अधिकृत डीलर अनंता बजाज और मां शंभभी बजाज के सहयोग से समस्तीपुर स्थित एक निजी होटल के मैदान में असाधारण बाइकिंग पल्सर मेनिया 2.0 का आयोजन किया गया। इसमें 3500 से अधिक बाइकिंग प्रेमियों ने भाग लिया। मौके पर मैसूर की स्टंट राइडिंग टीम हेल राइडर ने सिग्नेचर स्टंट शो का प्रदर्शन किया। इस कार्यक्रम में पंजीकृत प्रतिभागियों के कौशल को निखारने के लिए स्टंट शो, चैलेंज जोन और स्टंट स्कूल जैसे कार्यक्रम को शामिल किया गया था। इस दौरान प्रतिभागियों ने अपने बाइकिंग कौशल का परीक्षण किया। इसमें प्रत्येक जोन में शीर्ष पर रहने वाले तीन राइडर्स को पल्सर मर्चेंडाइज पुरस्कार दिया गया।
इस अवसर पर अनंता बजाज के एमडी मनीष अग्रवाल ने प्रतिभागियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि बजाज का 125 टू व्हीलर अपने सेगमेंट में सबसे ज्यादा पॉपुलर बाइक है। 160 टूव्हीलर अपने सेगमेंट में इंडिया की पहली डबल चैनल एबीएस है जबकि 200 अब डबल चैनल ए बी एस (ब्रेकिंग सुविधायुक्त) हो गया है। इस अवसर पर एमएलसी डॉ. तरूण चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। वहीं बजाज ऑटो लिमिटेड के रीजनल मैनेजर सेल्स तौफीक, एरिया सेल्स मैनेजर नितिन शेखर, शांभवी बजाज के एमडी मिथिलेश महासेठ, जीएम आरएन मुखिया ने टूव्हीलर्स की विशेषताओं, सर्विस सुविधाओं व कंपनी की योजनाओं से अवगत कराया।
समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर प्रखंड के गांवपुर पंचायत के बलभद्रपुर गांव में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का…
बिहार कर्मचारी चयन आयोग कार्यालय के बाहर मंगलवार को बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने विभिन्न…
लालू यादव को देवघर चारा घोटाला मामले में बड़ी राहत मिली है. सुप्रीम कोर्ट ने…
समस्तीपुर : शहर के रेलवे ओवरब्रिज पर चल रहे मरम्मत कार्य का सोमवार को सदर…
समस्तीपुर/बिथान : बिहार एसटीएफ और मुंबई पुलिस की संयुक्त टीम ने अंतरराज्यीय अपराधियों के खिलाफ…
अस्पताल प्रबंधन ने राउंड द क्लाॅक बनाया रोस्टर, 24 घंटे तैनात रहेंगे डॉक्टर व कर्मी…