Bihar

बिहार: 4 लाख के जाली नोट के साथ कारोबारी गिरफ्तार, निशानदेही पर समस्तीपुर से एक महिला भी धराई

बेगूसराय के तेघड़ा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डॉ. रविंद्र मोहन प्रसाद ने प्रेस वार्ता कर जाली नोटों का अवैध धंधा करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। एसडीपीओ ने बताया कि हमें गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति फुलवरिया थाना क्षेत्र के सुजीत होटल में है, जो संदिग्ध प्रतीक होता है।

तेघड़ा डीएसपी ने फुलवरिया थाना अध्यक्ष नवीन कुमार के नेतृत्व में टीम गठित कर सुजीत होटल में छापेमारी की, जिसमें गिरफ्तार व्यक्ति एक काले रंग का बैग लेकर भाग रहा था। उसे पकड़ कर जांच की गई तो बैग में नकली रुपया से भरा हुआ था।

चार लाख के जाली नोट बरामद

युवक को गिरफ्तार कर फुलवरिया थाना लाया गया, तो जांच करने पर बैग में लगभग चार लाख रुपये का जाली नोट पाया गया।

पूछताछ करने पर उसने बताया कि ये जाली नोट उसे समस्तीपुर जिला के कल्याणपुर थाने की एक महिला मिले हैं। गिरफ्तार युवक की निशानदेही पर पुलिस ने समस्तीपुर के कल्याणपुर आकर महिला को गिरफ्तार किया गया।

फुलवरिया थाने में केस दर्ज

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने अपने कार्यालय में प्रेस वार्ता कर बताया गिरफ्तार युवक का नाम मंजर आलम उर्फ सोनू पिता मोहम्मद सैनुल गढ़पुरा थाना क्षेत्र का निवासी है। गिरफ्तार महिला का नाम शबाना खातून पति मोहम्मद इस्लाम समस्तीपुर जिला कल्याणपुर थाना क्षेत्र में पड़ता है।

गिरफ्तार महिला का पति भी आर्म्स एक्ट में समस्तीपुर जेल में बंद है। एसडीपीओ ने बताया गिरफ्तार अभियुक्त को फुलवरिया थाने में केस दर्ज कर न्यायालय भेजा जा रहा है ।

Avinash Roy

Recent Posts

किशोरी से दु’ष्कर्म के आरोप में CSP संचालक पर नामजद FIR दर्ज, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी; विलंब से सूचना मिलने के मामले पर भी होगी जांच

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में किशोरी के साथ…

8 घंटे ago

ट्रेन से समस्तीपुर पहुंचे 256 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार, रामबाबू चौक का रहने वाला साथी हुआ फरार

समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए…

8 घंटे ago

जानकी एक्सप्रेस में जुड़ा थर्ड AC का अतिरिक्त कोच, मिथिलांचल और सीमांचल के यात्रियों को राहत

समस्तीपुर : जयनगर से मनिहारी के बीच चलने वाली ट्रेन संख्या 15283/15284 जानकी एक्सप्रेस में…

8 घंटे ago

सरायरंजन में फर्जी तरीके से विशिष्ट शिक्षक के योगदान मामले में प्रभारी प्रधानाध्यापक चंदेश्वर झा को समस्तीपुर DEO ने किया निलंबित

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड स्थित मध्य विद्यालय ब्राह्मबाना में विशिष्ट शिक्षक के…

10 घंटे ago

स्नातक मतदाताओं से मिले डॉ. धर्मांश रंजन, शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा; मोहिउद्दीन नगर बाजार, मोहनपुर और धमौन में चलाया जनसंपर्क अभियान

समस्तीपुर : दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद चुनाव को लेकर निर्दलीय प्रत्याशी डॉ.…

21 घंटे ago

पूजा व त्योहार के सीजन में भी सफाई कर्मचारियों को तीन माह से नहीं मिला वेतन

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : तीन माह से दलसिंहसराय नगर परिषद के सफाई-कर्मियों को वेतन नहीं मिला है।…

22 घंटे ago