गुरूवार, अक्टूबर 1, 2026
Latest:

समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurHealthNEWS

समस्तीपुर सदर अस्पताल में इस माह कैंसर के चार संदिग्ध मामलों की हुई बायोप्सी; एनसीडी कार्यक्रम के तहत सर्वाइकल, ब्रेस्ट और ओरल कैंसर की जांच पर जोर

paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

समस्तीपुर : कैंसर की समय पर पहचान और उपचार को लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों को जागरूक किया जा रहा है। राष्ट्रीय गैर-संचारी रोग (एनसीडी) कार्यक्रम के तहत सदर अस्पताल में इस माह कैंसर के संदिग्ध मामलों में चार बायोप्सी की गई है। इनमें दो सर्वाइकल, एक ब्रेस्ट और एक ओरल कैंसर से संबंधित मामला शामिल है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, कैंसर की स्क्रीनिंग का उद्देश्य बीमारी के शुरुआती संकेतों अथवा प्री-कैंसर अवस्था की पहचान करना है, ताकि संदिग्ध मरीजों की आगे की जांच और आवश्यकता के अनुसार उपचार शुरू कराया जा सके।

स्क्रीनिंग में असामान्य परिणाम मिलने पर मरीज को उचित स्वास्थ्य संस्थान में रेफर किया जाता है। विशेषज्ञों के अनुसार महिलाओं में स्तन और गर्भाशय ग्रीवा (सर्वाइकल) कैंसर की स्क्रीनिंग महत्वपूर्ण है। वहीं तंबाकू और अन्य जोखिम कारकों से जुड़े लोगों में मुख की जांच पर भी विशेष ध्यान दिया जाता है।

file 0000000024b48211aa752e89fc9a15de

शरीर में लंबे समय तक रहने वाली असामान्य गांठ, मुंह में नहीं भरने वाला घाव, आवाज में लगातार बदलाव या असामान्य रक्तस्राव जैसे लक्षण दिखाई देने पर चिकित्सकीय सलाह लेने की अपील की गई है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से तंबाकू एवं अन्य नशीले पदार्थों के सेवन से बचने और नियमित स्वास्थ्य जांच कराने की अपील की है। विभाग का उद्देश्य संदिग्ध मामलों की पहचान कर जांच एवं उपचार में होने वाली देरी को कम करना है।

IMG 20240904 WA0139

FB ADD scaled

IMG 20260516 WA0116

20201015 075150